एसडीएम संदीप कुमार ने यातायात फिलिंग स्टेशन एवं कॉमन सर्विस सेंटरों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
टिहरी : उपजिलाधिकारी टिहरी संदीप कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद नई टिहरी क्षेत्र अंतर्गत यातायात फिलिंग स्टेशन, बौराड़ी एवं विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात फिलिंग स्टेशन बौराड़ी में पेट्रोल एवं डीजल की गुणवत्ता, डेंसिटी तथा नोजल द्वारा वितरित की जा रही ईंधन की मात्रा की जांच की गई, जो जांच में मानक के अनुरूप सही पाई गई। हालांकि निरीक्षण के समय पेट्रोल पंप पर अग्निशमन (फायर) से संबंधित उपकरण अद्यतन स्थिति में नहीं पाए गए, जिस पर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में कॉमन सर्विस सेंटरों पर की गई छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पोस्ट ऑफिस में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर से कई आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र बरामद किए गए। मौके पर संचालक द्वारा रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। उक्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन को पारदर्शी एवं सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस प्रकार की निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उप...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 133.4k
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता स...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 129 501.8k
1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 150 381.2k
राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने ...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 134 193.5k
इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए म...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 102 501.8k
-
Rani VermaThis update requires careful reading and understanding.9 months agoReplyLike (165) -
Seema AroraUnderstanding the eligibility criteria (if any) is the first step.9 months agoReplyLike (191) -
Himani KhanIs there a way for citizens to provide feedback or suggestions?9 months agoReplyLike (130) -
Ila RaniPuri details samajh ke hi kuch bolna chahiye.9 months agoReplyLike (131) -
Sneha KapoorIske implementation mein transparency kaise sunishchit ki jayegi?9 months agoReplyLike (159) -
Sanjana MishraBahut hi logical point lagta hai.9 months agoReplyLike (162)