औली में व्यवस्थाओं की जांच को लेकर कड़ाके की ठंड में आंदोलन तेज
औली । विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर औली बचाव संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। हाड़ कंपाने वाली करीब -5 डिग्री सेल्सियस की ठंड के बावजूद आंदोलनकारी रात-दिन क्रमिक अनशन पर डटे हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों का मुख्य आक्रोश स्नो मेकिंग मशीनों के बंद पड़े होने और इनके क्रय व स्थापना में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर है। आंदोलनकारियों का कहना है कि मशीनों के निष्क्रिय रहने से न केवल शीतकालीन पर्यटन प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और रोजगार पर भी सीधा असर पड़ा है।
शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों के भारी समर्थन के बीच आंदोलनकारियों ने आइस स्केटिंग रिंग परिसर में पर्यटन सचिव का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि जब तक जिम्मेदार अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वार्ता नहीं करते, स्नो मेकिंग मशीनों को पुनः चालू करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का ठोस एवं लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक यह सत्याग्रह और आंदोलन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एम...
Asarkari Reporter Aug 25, 2026 132 287.3k
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकार...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 117 405.5k
एमडीडीए में ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी ...
Asarkari Reporter Aug 20, 2026 123 491.5k
पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों न...
Asarkari Reporter Aug 23, 2026 118 373.4k
नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम ध...
Asarkari Reporter Aug 17, 2026 165 501.8k
-
Usha SharmaLog is news ke baare mein aware hain kya?7 months agoReplyLike (117) -
Neha PatelThe focus should now be on future-proofing this initiative.7 months agoReplyLike (92) -
Amruta BhattLet's analyze the facts before jumping to conclusions.7 months agoReplyLike (134) -
Smita KhannaKya iske alawa aur koi relevant details hain jo miss ho rahi hain?7 months agoReplyLike (97) -
Monika SharmaUnderstanding our rights and responsibilities related to this is crucial.7 months agoReplyLike (132) -
Ekta AggarwalKya hum sab ready hain?7 months agoReplyLike (109)