चंपावत में दो-दो जगह था वोटर लिस्ट में नाम, जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता रद्द
रैबार डेस्क: चंपावत की राजनीति में आज एक बहुत बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब जिला जज की अदालत ने शक्तिपुर बूंगा जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद जोशी का निर्वाचन रद्द कर दिया। जिला जज ने ये फैसला जिला पंचायत सदस्य के दो-दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होने के मामले में दिया। फैसले के बाद शक्तिपुर बुंगा जिला पंचायत सीट रिक्त मानी जायेगी।
2025 में हुए पंचायती चुनाव में कृष्णानंद जोशी शक्तिपुर बुंगा सीट से जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनमोहन सिंह बोहरा को 345 मतों से हराया था। भाजपा समर्पित प्रत्याशी मनमोहन सिंह बोहरा ने जिला न्यायालय में कृष्णानंद जोशी के निर्वाचन को चुनौती दी थी उन्होंने आरोप लगाया था कि विजेता प्रत्याशी कृष्णानंद जोशी का दो अलग-अलग जगह मतदाता सूची में नाम है जो नियमों के विरुद्ध है।
इसके बाद आज जिला न्यायालय द्वारा कृष्णानंद जोशी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है और मनमोहन सिंह बोरा के पक्ष में फैसला सुनाया गया है। अब इस सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।
The post चंपावत में दो-दो जगह था वोटर लिस्ट में नाम, जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता रद्द appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सोमवार को इन जिलों में बंद र...
Asarkari Reporter Aug 31, 2026 140 501.8k
मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के त्वरित एवं ...
Asarkari Reporter Aug 25, 2026 127 501.8k
-
Ekta AggarwalBeing prepared is always better.4 months agoReplyLike (174) -
Nidhi ChauhanThe socio-economic impact needs thorough evaluation.4 months agoReplyLike (132) -
Seema AroraJanta ka dhyan is taraf le jana chahiye.4 months agoReplyLike (183) -
Grishma KapoorSamajhna thoda mushkil hai abhi.4 months agoReplyLike (156) -
Akshara ChopraReality check zaroori hai.4 months agoReplyLike (147) -
Chitra SaxenaLet's discuss the pros and cons objectively.4 months agoReplyLike (94)