चढ़ावा चोरी का असर: मनसा देवी मंदिर के पुजारी पहनने लगे बिना जेब वाले कपड़े, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने ली तलाशी
रैबार डेस्क: राम मंदिर और बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले सामने आने के बाद बाकी मंदिरों में विवाद दूर करने के लिए पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। कहीं सुरक्षा बढ़ाई जा रही हैस तो कहीं सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। लेकिन हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में अनोखा तरीका अपनाया गया है। यहां के पुजारियों को बिना जेब वाली ड्रेस दी गई है। पुजारी बिना जेब की ड्रेस पहनकर मंदिर आने लगे हैं।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने गुप्त नवरात्र के पहले दिन मनसा देवी मंदिर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुजारियों की तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने सभी पुजारी और कर्मचारियों को पॉकेटलेस कपड़े देकर यह भी चेक किया है कि मंदिर में कोई भी कर्मचारी ऐसा तो नहीं जो इनको धारण नहीं किए हुए हैं । यह कदम मठ-मंदिरों में दान चोरी के आरोपों के बाद सतर्कता बरतने के लिए उठाया गया है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों के बाद ट्रस्ट ने यह फैसला लिया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था को आहत होने से बचाना है। दान में किसी भी अनियमितता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से दान की रसीद अवश्य प्राप्त करने की अपील की।
The post चढ़ावा चोरी का असर: मनसा देवी मंदिर के पुजारी पहनने लगे बिना जेब वाले कपड़े, ट्रस्ट के अध्यक्ष ने ली तलाशी appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बद्रीनाथ कार्यक्रम विवाद: सतपाल महाराज का अजीब बयान, ‘श...
Asarkari Reporter Sep 29, 2026 114 501.8k
CM धामी ने किया बाल सीमांत विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, ...
Asarkari Reporter Oct 10, 2026 102 213.1k
बेटियों के सम्मान और सुरक्षा से ही कन्या पूजन सार्थक: C...
Asarkari Reporter Oct 12, 2026 152 127.1k
छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में ABVP का डंका, MBPG हल्...
Asarkari Reporter Sep 30, 2026 124 501.8k
-
Neha DesaiKya yeh India ke liye acha hoga?3 months agoReplyLike (147) -
Oindrila SinghJanta ka dhyan is taraf le jana chahiye.3 months agoReplyLike (109) -
Nidhi ChauhanInteresting perspective presented in the article.3 months agoReplyLike (171) -
Manisha DesaiThe clarity in reporting is commendable.3 months agoReplyLike (160) -
Keya MehtaThe ripple effects of this news could be quite significant.3 months agoReplyLike (184) -
Bhavya SinghKya yeh India ke liye acha hoga?3 months agoReplyLike (170)