चलती बस के दोनों टायर एक साथ सड़क पर बिखरे, मची चीख पुकार,बाल बाल बची जान
रैबार डेस्क: नैनीताल-काशीपुर मार्ग पर को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के नया गांव के पास चल रही एक यात्री बस के अचानक दोनों पहिए निकल गए। अचानक आई इस स्थिति में चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया और बस को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित सड़क किनारे रोक दिया। चालक की सतर्कता के चलते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी
यह घटना नया बाईपास के समीप सोमवार शाम को हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी, तभी अचानक उसके दोनों पहिए अलग हो गए। चालक ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए बस की रफ्तार नियंत्रित की और उसे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बस से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस की गति अधिक नहीं थी, जिससे चालक को वाहन संभालने का पर्याप्त समय मिल गया। यदि बस तेज रफ्तार में होती तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था और बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के पहियों के निकलने के पीछे तकनीकी खराबी या वाहन के रखरखाव में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
The post चलती बस के दोनों टायर एक साथ सड़क पर बिखरे, मची चीख पुकार,बाल बाल बची जान appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
डेयरी के पैसे न लौटाने पर थी खुन्नस, दोस्तों के साथ मिल...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 145 408.6k
सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित और समयबद्ध समाधान ...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 158 501.8k
क्वानू की जमीन पर नहीं बनने देंगे किशाऊ बांध ,जौनसार बा...
Asarkari Reporter Sep 25, 2026 146 467.5k
पीड़ितों को न्याय में नहीं होगी देरी, ST/SC अत्याचार के...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 131 501.8k
बेटे को चुनाव जिताने के लिए मां ने लिया कॉलेज में लिया ...
Asarkari Reporter Sep 30, 2026 153 236.3k
-
Yashaswini BasuChalo isse kuch naya seekhne ko mila.3 months agoReplyLike (147) -
Pranita ChauhanDoes this align with the broader goals set by the administration?3 months agoReplyLike (95) -
Priyanka AroraThank you for the amazing insights!3 months agoReplyLike (144) -
Ritika MehtaBahut hi zyada trending topic hai.3 months agoReplyLike (127) -
Mamta MishraDoes this align with the broader goals set by the administration?3 months agoReplyLike (168) -
Sakshi YadavYeh kadam kitna sustainable hai long-term perspective se?3 months agoReplyLike (97)