छिमटा के राज रुडियों ने कांसुवा के कुंवरों को सौंपी मनौती की छतोली
आदिबदरी। धार्मिक परंपराओं और लोक संस्कृति के निर्वहन में रविवार को छिमटा गांव के राज रुडियों ने उपवास रखकर और गाजे-बाजों के साथ आदिबदरी पहुंचकर मनौती की पवित्र छतोली कांसुवा के कुंवरों को सौंपी। इससे पूर्व, छिमटा गांव में ग्रामीणों ने राज रुडियों को दही-मिश्री खिलाकर मंगल गीतों के साथ विदा किया। ग्राम प्रधान नारायण सिंह नेगी के नेतृत्व में महिलाओं और पुरुषों की टोली आदिबदरी स्थित वसुधारा पहुंची, जहां पवित्र जल छिड़ककर छतोली का शुद्धिकरण किया गया। आदिबदरी पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने दल का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात राज रुडियों ने यह छतोली कांसुवा से आए चंद्र किरण कुंवर, जय विक्रम कुंवर, भूपेंद्र कुंवर और नरेंद्र कुंवर को सुपुर्द की। वरिष्ठ सदस्य चंद्र किरण कुंवर ने बताया कि आदिबदरी में छतोली के विशेष श्रृंगार के बाद 21 जनवरी को इसे गाजे-बाजे के साथ कांसुवा ले जाया जाएगा और 22 जनवरी को यह पवित्र छतोली नौटी पहुंचेगी। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अनीता देवी, बसंती, लीला देवी, धर्म सिंह और धन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का साहसिक रेस्क्यू, खड़ी ढल...
Asarkari Reporter Aug 31, 2026 137 100.7k
पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों न...
Asarkari Reporter Aug 23, 2026 118 446.7k
घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के ...
Asarkari Reporter Aug 18, 2026 158 501.8k
सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉ...
Asarkari Reporter Aug 21, 2026 117 501.8k
संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा ...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 159 301.2k
-
Tara NairAakhir yeh sach kab samjha jayega?7 months agoReplyLike (160) -
Vasudha IyerIs there a simplified version of this information for easier understanding?7 months agoReplyLike (158) -
Shalini DasKya is par kuch aur ho sakta hai?7 months agoReplyLike (147) -
Deepika ChopraContinuous monitoring and evaluation will shape its future.7 months agoReplyLike (89) -
Pooja DesaiSamay badalne wala hai.7 months agoReplyLike (89) -
Ritika MehtaBahut hi zyada impactful baat hai.7 months agoReplyLike (140)