टिहरी में भारी बारिश से तबाही; बिलौंदी पुल के पास कई दुकानों में घुसा मलबा, वाहन दबे
रैबार डेस्क: टिहरी के जौनपुर विकासखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। मूसलधार बारिश के चलते भवान-नगुण मोटर मार्ग पर स्थित बिलोंदी पुल में तेज सैलाब आने से आधा दर्जन से अधिक दुकानों में मलबा घुस गया। मलबे में एक कार और दो स्कूटी भी दब गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जौनपुर क्षेत्र में दोपहर के समय हुई अनाचक तेज बारिश से अगलाड़ नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। बिलोंदी पुल क्षेत्र में अचानक जलभराव की स्थिति बन गई। दुकानों में मलबा घुसने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार कुलवीर सिंह की दुकान में रखे 215 कट्टे सीमेंट पानी में भीगकर खराब हो गए, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अब्बुज चौधरी ने बातया कि 15 मई को शाम करीब तीन-चार बजे के बीच क्षेत्र में बहुत तेज बारिश हुई। एकत्रित बरसाती पानी मलबे के साथ कुलवीर सिंह के कमरों और दुकान में घुस गया। जिससे उनका घर और दुकान में रखा काफी सामान खराब हो गया। बरसाती पानी के साथ मलबा बिलोदी के पास और 10 दुकानों में भी घुस गया।
जबकि सड़क पर मलबा एकत्रित होने से नगुण-भवान-देहरादून स्टेट हाईवे काफी देर अवरुद्ध हो गया। बिलोंदी पुल में रोड पर मलबा भरने के कारण वहां से जा रहे कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार वहां घंटों फंसे रहे।
The post टिहरी में भारी बारिश से तबाही; बिलौंदी पुल के पास कई दुकानों में घुसा मलबा, वाहन दबे appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
नशेड़ी पिता ने पुश्तैनी मकान बेचा तो दर-दर भटकने को मजबू...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 113 473.7k
छात्रसंघ चुनाव: भाजपा के गढ़ पौड़ी में NSUI का परचम, बि...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 137 501.8k
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री धामी ...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 166 501.8k
‘जब चीनी सेना ने हमें हिरासत में ले लिया था’…राष्ट्रीय ...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 144 361.6k
-
Kalpana SinghLet's use this information to plan better for the future.4 months agoReplyLike (105) -
Jaya VyasLet's use this information to plan better for the future.4 months agoReplyLike (173) -
Kumud TripathiKya yeh sach mein asar karega?4 months agoReplyLike (171) -
Shilpa ShahDil ko chhoo gaya yeh article.4 months agoReplyLike (171) -
Himani KhanWhat aspects haven't been covered yet?4 months agoReplyLike (134) -
Rekha RaoBahut hi interesting take hai!4 months agoReplyLike (185)