दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं 65 साल की नारायणी देवी, जान बचाकर लौटीं घर
रैबार डेस्क: विकासखंड अगस्त्यमुनि के पठालीधार क्षेत्र के कोटी गांव में घास काटने गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने साहस दिखाते हुए हाथ में पकड़ी दरांती से गुलदार पर जवाबी हमला किया, जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला घायल हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई थीं, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।
जानकारी के अनुसार 65 साल की नारायणी देवी बुधवार को मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला ने घबराने के बजाय दरांती से लगातार वार किए, जिससे गुलदार भाग निकला और उनकी जान बच गई। हमले में उनके हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।
महिला के बेटे पंकज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश परिवार पशुपालन पर निर्भर हैं और उन्हें प्रतिदिन जंगल से घास लानी पड़ती है। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी से चारा लाना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार की निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
The post दरांती लेकर गुलदार से भिड़ गईं 65 साल की नारायणी देवी, जान बचाकर लौटीं घर appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
CM धामी ने किया बाल सीमांत विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ, ...
Asarkari Reporter Oct 10, 2026 102 501.8k
सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात, मिका सिंह बो...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 129 195.4k
सीएम धामी ने किया एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी में 20.55 क...
Asarkari Reporter Oct 20, 2026 156 367.3k
रेखा आर्या प्रकरण पर बोले सीएम धामी, 22 साल तक साथ थे, ...
Asarkari Reporter Oct 22, 2026 140 249.3k
अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार, 14 दिन की ज्यूडिशियल ...
Asarkari Reporter Oct 26, 2026 153 108.4k
विधायक के भाई ने व्यक्ति को धमकाया, बेटियों को कांग्रेस...
Asarkari Reporter Oct 25, 2026 165 135.4k
-
Amruta BhattMujhe yeh topic discuss karna hai.3 months agoReplyLike (140) -
Oindrila RastogiReality check zaroori hai.3 months agoReplyLike (136) -
Sarita GuptaInteresting turn of events!3 months agoReplyLike (147) -
Anuradha RaoLet's focus on constructive solutions.3 months agoReplyLike (113) -
Anjali JainKya hum ab iske liye ready hain?3 months agoReplyLike (166) -
Gargi DasIsmein kaafi potential hai!3 months agoReplyLike (96)