दुष्यंत को राज्यपाल बनाने के खिलाफ इंडिया गेट पर अंकिता के माता पिता का धरना, राहुल प्रियंका भी पहुंचे

Oct 15, 2026 - 09:30
 124  47.8k
दुष्यंत को राज्यपाल बनाने के खिलाफ इंडिया गेट पर अंकिता के माता पिता का धरना, राहुल प्रियंका भी पहुंचे

रैबार डेस्क : अंकिता भंडारी केस में कथित वीआईपी दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के खिलाफ अंकिता के माता-पिता ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन किया।परिवार ने राष्ट्रपति से अपील की है कि जब तक मामले की सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुष्यंत कुमार की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अंकिता के माता पिता से मुलाकात की।

गौरतलब है कि अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिवार पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहा है। परिवार का कहना है कि सीबीआई जांच की घोषणा के बाद से अब तक जांच सुई भर भिवागे नहीं बढ़ी। सीबीआई जांच भी किसी तीसरे पक्ष की याचिका के बाद की जा रही है। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी का कहना है कि इस मामले में अंकिता की चैट में जिस वीआईपी का जिक्र हुआ है, उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। उल्टा कथित तौर पर जिस व्यक्ति दुष्यंत गौतम का नाम VIP के तौर पर आ रहा है, उसे सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। ऐसे में न्याय प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। इसी बात को लेकर अंकिता के माता पिता सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ इंडिया गेट पहुंचे और राष्ट्रपति से मांग की कि गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगा दी जाय।

राहुल प्रियंका भी पहुंचे
अंकिता भंडारी के माता पिता के धरने पर बैठने की खबर के बाद राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उनके साथ मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता पिता को न्याय का भरोसा दिलाया है। राहुल गांधी ने कहा कि वे अंकिता के परिजनों की हरसंभव मदद करेंगे।
राहुल ने कहा कि चार साल से अंकिता भंडारी के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, लेकिन एक ‘VIP’ आरोपी को संरक्षण और संवैधानिक पद का इनाम ज़रूर मिला। जहां बलात्कारियों और हत्यारों का फूल-मालाओं से स्वागत होता है और अपराधियों को सत्ता की ताकत से नवाज़ा जाता है – उस महिला-विरोधी BJP से कोई उम्मीद की भी नहीं जा सकती।

The post दुष्यंत को राज्यपाल बनाने के खिलाफ इंडिया गेट पर अंकिता के माता पिता का धरना, राहुल प्रियंका भी पहुंचे appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0