दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान के सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन व मेडिकल सुविधाओं पर शोषण के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा हुआ मुखर : देहरादून की सड़कों पर “सड़क संसद” की दी चेतावनी

Sep 29, 2025 - 18:30
 147  3.7k
दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान के सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन व मेडिकल सुविधाओं पर शोषण के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा हुआ मुखर : देहरादून की सड़कों पर “सड़क संसद” की दी चेतावनी

देहरादून -नरेन्द मोदी जी जैसे प्रधानम़त्री के शासनकाल में क्या ऐसा होना संभव है कि अपने जीवन केअमूल्य 30-35 वर्ष देने वाले दृष्टि दिव्यांजन संस्थान के सेवानिवृत महानुभावों को पेंशन के लिए परेशान किया जाए। सुपर सीनियर सिटीजन हो चुके महानुभावों को मेडिकल सुविधा से बंचित करने का षड्यंत्र रचा जाए।

परन्तु यह सौ-फीसदी सच है। देहरादून में वर्ष 1943 से स्थापित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान के सेवानिवृत्त कार्मिकों के जीवन और सामाजिक सुरक्षा के अधिकारों का हनन कर घोर शोषण किया जा रहा है। इस अन्याय व शोषण के विरुद्ध NIVH कर्मचारी यूनियन ने एक संयुक्त मोर्चा के माध्यम से आवाज बुलन्द की है्।

 

देहरादून के प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जे सी कुकरेती, उपाध्यक्ष एस सी बिंजोला एवं सेवानिवृत्त बीडीओ वीरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डा जे पी मिश्रा, सेवानिवृत्त नवानी जी, सेवानिवृत्त रक्त पुरुष योगेश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान को आटोनोमस बाडी के परिवर्तित कर यह लिखित में आश्वस्त किया गया था कि संस्थान के सभी कार्मिकों को केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति सभी सुविधाएं यथावत मिलती रहेगी। परन्तु अब सेविनिवृत कार्मिकों के प्रबल प्रतिरोध पर पेंशन का केवल छह छह माह का आदेश जारी किया जा रहा है। वर्तमान में भी दिसंबर 25 तक पेंशन देने का आदेश है।

इसी तरह मेडिकल सुविधा भी बंद की जा रही है। कार्मिकों ने जो स्वयं कन्ट्रीब्यूट कर जो धनराशि जमा की है। उसके खत्म होने तक ही मेडिकल सुविधा दी जाएगी। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि संस्थान के रवैए में सुधार नहीं आया, अन्याय व शोषण बंद नहीं किया तो आरपार की लडाई लडने को हम तैयार हैं। अपने अधिकारों के लिए “सड़क संसद” का आयोजन देहरादून की सड़कों पर होगा।

*तीन माह पूर्व महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मनाया था अपना जन्मदिन, आंखों से बह निकले थे आंसू:-जिस राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान के सेवानिवृत्त कार्मिकों के विरुद्ध पेंशन और मेडिकल सुविधाओं के लिए इस तरह परेशान किया जा रहा है। उसी संस्थान में तीन माह पूर्व देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपना जन्मदिन मनाया था। दृष्टि दिव्यांग बच्चों द्वारा जन्मदिन पर गाए उनके गीत से राष्ट्रपति जी इतना अभिभूत हो गई थी कि उनकी आंखों से आंसुओं की धारा बह निकली थी। उस दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में इस तरह का बर्ताव किया जाना बेहद निंदनीय है।

The post दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान के सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन व मेडिकल सुविधाओं पर शोषण के विरुद्ध संयुक्त मोर्चा हुआ मुखर : देहरादून की सड़कों पर “सड़क संसद” की दी चेतावनी appeared first on .

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0