देहरादून में सड़कों की खुदाई पर कंट्रोल, CS ने पिटकुल को दिए काम करने का तरीका बदलने के निर्देश
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाईनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी देहरादून के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। मुख्य सचिव ने पिटकुल को निर्देश दिए कि सड़कों की खुदाई एवं अंडरग्राउण्ड केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक पूर्ण कर लिया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि पिटकुल को सभी फ्रंट पर एक साथ कार्य खोलने के बजाय कुछ फ्रंट पर कार्य खोलकर अपनी सभी लेबर को एक ही जगह कंसंट्रेट करते हुए कार्य को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरे शहर की सड़कें खुदने के बजाय कुछ हिस्सों में अधिक लेबर लगाने से कार्य ज्यादा तेजी से होगा। इससे शहरवासियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी देहरादून के साथ लगातार सम्पर्क बनाते हुए अपने कार्य को तय समय सीमा के साथ पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को भी अंडरग्राउण्ड केबलिंग की प्रगति की साप्ताहिक मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक जगह कार्य पूर्ण होने के बाद ही आगे के कार्य शुरू किए जाने की परमिशन दी जाए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल एवं पिटकुल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
The post देहरादून में सड़कों की खुदाई पर कंट्रोल, CS ने पिटकुल को दिए काम करने का तरीका बदलने के निर्देश appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
धामी कैबिनेट: इंटर्न डॉक्टरों के लिए आई खुशखबरी, 10 प्र...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 162 317.8k
सीएम धामी का सख्त निर्देश: उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 137 144.9k
हिन्दी का भारत क़ी राजभाषा से राष्ट्रभाषा का सपना क्यों ...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 113 230.9k
-
Rani VermaIsse aane wale samay mein kya trends dekhne ko mil sakte hain?4 months agoReplyLike (127) -
Pallavi GhoshKya hum is baare mein aur jaan sakte hain?4 months agoReplyLike (101) -
Asha NairThis directly impacts my future plans/aspirations.4 months agoReplyLike (140) -
Kumud TripathiIska asli asar kya hoga?4 months agoReplyLike (185) -
Ila RaniYeh baat kaafi time se chhupi hui thi.4 months agoReplyLike (117) -
Neetu RathiThanks for this amazing read!4 months agoReplyLike (146)