नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं व्यावसायिक विचार विकसित करने की दी जानकारी
RSMT में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम का पांचवां दिन
वाराणसी : राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के पांचवें दिन विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन तथा उद्यमिता एवं नवाचार से परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
प्रथम सत्र ‘तनाव प्रबंधन की तकनीकें’ विषय पर आयोजित किया गया। सत्र में विद्यार्थियों को तनाव के विभिन्न कारणों, उसके प्रभावों तथा तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की उपयोगी तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अध्ययन एवं व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने तथा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र का संयोजन पी.एन. सिंह ने किया।

इसके पश्चात विद्यार्थियों को अटल ऊष्मायन केंद्र, काशी हिंदू विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर अटल ऊष्मायन केंद्र के निदेशक प्रो.पी.वी.राजीव ने विद्यार्थियों को नवाचार, स्टार्टअप, उद्यमिता एवं नए व्यावसायिक विचारों को विकसित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक रूप प्रदान करने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का संयोजन डॉ. विनिता कालरा एवं पी.एन. सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
भारत के अंतरराष्ट्रीय सैन्य संबंधों में महत्वपूर्ण भूमि...
Asarkari Reporter Oct 10, 2026 102 311.1k
उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग देने क...
Asarkari Reporter Oct 15, 2026 125 112.7k
-
Archana RoyJanta kab samjhegi yeh baat?1 month agoReplyLike (112) -
Ira RoyBahut hi strong story hai yeh.1 month agoReplyLike (170) -
Radha SinhaBas yeh dekh kar dil khush ho gaya.1 month agoReplyLike (136) -
Shanaya AgarwalPuri jaankari ke liye official website check karna sahi rahega.1 month agoReplyLike (164) -
Bhavana ChakrabortyAane wale samay mein iska kya scope hai?1 month agoReplyLike (111) -
Deepika IyerYeh ek important turning point lagta hai.1 month agoReplyLike (183)
