पीएम मोदी ने दिया रिस्पॉन्सिबिल टूरिज्म पर जोर, कहा पहाड़ में आएं तो कचरा न फैलाएं

Apr 15, 2026 - 00:30
 101  5k
पीएम मोदी ने दिया रिस्पॉन्सिबिल टूरिज्म पर जोर, कहा पहाड़ में आएं तो कचरा न फैलाएं

रैबार डेस्क: उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी इस बार दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे की सौगात देने के साथ साथ बड़ा संदेश भी दे गए। अब तक वेडिंगडे स्टिनेशन, स्प्रिचुअल टूरिज्म, विंटर टूरिज्म को प्रमोट करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार यहां आने वाले पर्यटकों से उत्तराखंड के प्रति जिम्मेदार बनने औऱ यहां की स्वच्छता व पवित्रता का ध्यान रखने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए देवभूमि को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पहाड़, हमारे वन क्षेत्र, देवभूमि की धरोहर हैं उत्तराखंड के बेहद पवित्र जगह हैं, ऐसे स्थानों की पवित्रता बनाए रखना हम सबका दायित्व है। यहां आने वाले सभी पर्यटक यह सुनिश्चित करें कि पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतलों और अन्य प्रदूषणकारी तत्वों से इस पवित्र भूमि की पवित्रता को ठेस न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर उत्तराखंड की तस्वीर बन सकती है।

प्रधानमंत्री ने तीर्थस्थलों की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए लोगों और पर्यटकों से अपील की कि देवभूमि को प्रदूषण मुक्त रखें और कूड़ा न फैलाएं। उन्होंने आगामी कुम्भ मेला को दिव्य और भव्य बनाने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में प्रकृति का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर में 12 किमी लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जिससे वन्यजीवों को किसी प्रकार की बाधा न हो। उन्होंने उत्तराखंड को बारामासी पर्यटन की ओर अग्रसर बताते हुए विंटर टूरिज्म और अन्य पहलों की सराहना की।

https://www.youtube.com/shorts/KRH_R_lbHEQ

बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड में पर्यटकों की ओर से कई ऐसे वाकये सामने आए जिससे न सिर्फ यहां की भावनाएं और मर्यादाएं तार तार हुई बल्कि कचरा भी दिखा। लिहाजा प्रधानमंत्री को ये संदेश देना पड़ा कि रिस्पॉन्सिबिल टूरिज्म की जिम्मेदारी हर नागरिक को समझनी ही होगी।

The post पीएम मोदी ने दिया रिस्पॉन्सिबिल टूरिज्म पर जोर, कहा पहाड़ में आएं तो कचरा न फैलाएं appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0