पीपलकोटी में THDC की टनल में हादसा, 3 लोगों की मौत, अब तक 18 मजदूरों का रेस्क्यू
रैबार डेस्क: चमोली जिले के पीपलकोटी में गुरुवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां टीएचडीसी (टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड) की टनल में धंसाव के साथ पानी का रिसाव हो गया। जिससे कई मजदूर टनल में फंस गये। मलबे में दबने से अब तक 3 श्रमिकों की मौत की खबर है जबकि 180श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया है।
घटना करीब शाम 7 बजे के आसपास की है। जब पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में एचसीसी कंपनी की ओर से काम कराया जा रहा था। शाम के वक्त टनल में अचानक पानी का रिसाव होने लगा और भूस्खलन हो गया जिससे टनल का रास्ता बंद हो गया। इस वजह से यहां काम कर रहे 22 कर्मचारी फंस गए, जिसमें से 18 लोगों को निकाल लिया गया है। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताया जा रही है। घायलों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। चमोली जिलाधिकारी ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के संबंध में झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। सीएम धामी ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टनल में फंसे उनके राज्यों के श्रमिकों की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही बताया कि उत्तराखंड सरकार की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया जिससे 18 श्रमिकों का रेस्क्यू हो सका।
The post पीपलकोटी में THDC की टनल में हादसा, 3 लोगों की मौत, अब तक 18 मजदूरों का रेस्क्यू appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
छात्रसंघ चुनाव: भाजपा के गढ़ पौड़ी में NSUI का परचम, बि...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 137 501.8k
क्वानू की जमीन पर नहीं बनने देंगे किशाऊ बांध ,जौनसार बा...
Asarkari Reporter Sep 25, 2026 146 138.6k
हरिद्वार: मामूली बात पर बेटे ने पिता के सिर पर किए डंडे...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 149 501.8k
बदरीनाथ धाम में DJ की धुन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीर्...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 106 111.4k
पीड़ितों को न्याय में नहीं होगी देरी, ST/SC अत्याचार के...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 131 225.8k
कालसी में माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण,PM के बर्थडे प...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 103 441.3k
-
Gargi DasAre the implications clearly outlined in the official release?1 month agoReplyLike (103) -
Navya AgarwalCan you point towards the original announcement or gazette notification?1 month agoReplyLike (151) -
Jaya VyasThis feels like a huge moment.1 month agoReplyLike (102) -
Himani BhardwajIt's important to understand how this affects our daily routines.1 month agoReplyLike (102) -
Amruta BhattThis could impact resource allocation.1 month agoReplyLike (106) -
Ishita KumarIs this applicable nationwide or only in specific regions/states?1 month agoReplyLike (169)