प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखंड भ्रमण के दृष्टिगत आयुक्त गढ़वाल के साथ अन्य अधिकारियों द्वारा एफआरआई का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
देहरादून : इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर है, जब देश के प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड़ भ्रमण के दृष्टिगत सोमवार को आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने के लिये हर प्रकार की व्यवस्था सही ढंग से समय पर पूर्ण किये जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे द्वारा जिलाधिकारी सहित सभी विभागीय उच्चाधिकारियों का इस आयोजन को यादगार बनाये जाने के लिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गए। आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड़ से लगाव किसी से छिपा नहीं है। उत्तराखण्ड़ के विकास के प्रति प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण भी जग जाहिर है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति निश्चित रूप से राज्य वासियों के लिए सम्मान की बात है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 152 497.6k
1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 150 413.8k
यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
Asarkari Reporter Sep 10, 2026 159 501.8k
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता स...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 129 501.8k
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 501.8k
अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, त...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 158 440.4k
-
Ekta RastogiDil se shukriya is information ke liye!11 months agoReplyLike (107) -
Vidya KumariIt's important to understand how this affects our daily routines.11 months agoReplyLike (129) -
Monika SharmaYeh baat kaafi time se chhupi hui thi.11 months agoReplyLike (130) -
Aisha JoshiBahut confusion hai yaar.11 months agoReplyLike (143) -
Nidhi ChauhanThis sets a standard for future administrative actions.11 months agoReplyLike (168) -
Sarita ThakurKya hum iss par kuch kar sakte hain?11 months agoReplyLike (110)