भारत में नवरात्रि और ईद पर देखने को मिला भक्ति और भाईचारे का अनूठा संगम

Mar 20, 2026 - 09:30
 120  7.2k
भारत में नवरात्रि और ईद पर देखने को मिला भक्ति और भाईचारे का अनूठा संगम

वाराणसी : भारत में नवरात्रि और ईद पर भक्ति और भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला (Was Witnessed) । एक ओर जहां आज से चैत्र नवरात्रि 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ, मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर बोहरा समाज ने अपने 30 रोजे पूरे कर हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाया ।

मुंबई, इंदौर, उदयपुर, गलियाकोट, बड़ौदा, रतलाम आदि प्रमुख जगहों पर बोहरा समाज के मस्जिदों में नमाज अदा की गई । गुरुवार को चांद दिखा तो मुस्लिम समाज शुक्रवार को नहीं तो शनिवार को ईद का पर्व मनाएगा । इसकी तैयारियां भी जोर-शोर की जा रही है। उधर, देश के प्रसिद्ध मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन (मध्य प्रदेश) में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विशेष आध्यात्मिक रौनक रही। मशहूर भारतीय गायक विशाल मिश्रा ने भी मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और अलसुबह होने वाली ‘भस्म आरती’ में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। धर्मनगरी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने श्री दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। माँ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। देश की राजधानी दिल्ली भी भक्तिमय माहौल में डूबी रही। छतरपुर मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन भव्य आरती की गई, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।

नवरात्रि के पहले दिन जहां हिंदू समुदाय माँ दुर्गा की आराधना में लीन है, वहीं बोहरा समाज के लिए भी आज उत्सव का दिन है। तीस रमजान पूरे होने के उपलक्ष्य में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद मुबारकबाद का दौर शुरू हुआ। उदयपुर, मुंबई, राजसमंद, गलियाकोट-डूंगरपुर, वडोदरा, सूरत आदि जगहों पर बोहरा समाज ने ईद की नमाज अदा की। आज का दिन भारत की “विविधता में एकता” की सुंदर तस्वीर पेश कर रहा है। मंदिरों में गूंजते शंखनाद और मस्जिदों से आती अमन की दुआएं एक साथ देश के सांस्कृतिक वैभव को दर्शा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0