मेरठ पुलिस लाइन में एसएसपी मेरठ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी
Meerut News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी मेरठ अविनाश पांडे ने पुलिस लाइन मेरठ में ध्वजारोहण कर तिरंगे सलामी दी। आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन मेरठ में ध्वजारोहण कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अनुशासित एवं समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई
ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देशभक्ति, राष्ट्रहित, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ अविनाश पांडे ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित कर 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
एसपी देहात ने पुलिस कार्यालय मेरठ में किया ध्वजारोहण
आज 15 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एसपी ग्रामीण ने पुलिस कार्यालय मेरठ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी
उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देशभक्ति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जनसेवा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को मिठाई वितरित कर 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0