मेरठ में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में पौधरोपण महायज्ञ-2026 महोत्सव का शुभारंभ

Jul 1, 2026 - 18:30
 120  4.8k
मेरठ में स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में पौधरोपण महायज्ञ-2026 महोत्सव का शुभारंभ

Meerut News: प्राथमिक विद्यालय सेतकुआं विकास क्षेत्र खरखौदा, मेरठ में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 सोमेन्द्र तोमर द्वारा स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण, पौधरोपण महायज्ञ-2026 ‘एक पेड मां के नाम’ वन महोत्सव कार्यक्रम तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने राज्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्लांटर, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा कक्षा एक में नवीन नामांकित छात्र-छात्राओं का तिलक करके स्वागत किया गया तथा बच्चों को स्टेशनरी, स्कूल बैग और उपहार स्वरूप टॉफी चॉकलेट दी गई।
संचारी रोग अभियान को दिखाई हरी झंडी
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा परिसर में पौधारोपण किया गया तथा संचारी रोग अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा नवीन नामांकित छात्र भूमि, भूमिका, पलक, रानी, रूही, माही, प्राची, रुही, तन्वी कीर्तिका सिंह, धु्रव, वंश, मोक्ष, अनंत, कार्तिक, नकुल, गौतम, दिव्यम, सम्राट, वंश नागर, उमेश, आशीष, रोहन, दिव्यांश, हिमांक, हर्ष कुमार को हलवा खिलाकर विद्यालय के परिवेश में सहज करने एवं निरंतर उपस्थित रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पांच उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित
राज्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पांच उत्कृष्ट शिक्षकों मोहम्मद साबिर खान प्रधानाध्यापक प्रा.वि. सराय बहलीम, नगर क्षेत्र मेरठ, मनजीत कौर, उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपली खेड़ा विकास क्षेत्र खरखौदा, चित्रा वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय कायस्थ बढडा विकास क्षेत्र माछरा, पिंकी प्राथमिक विद्यालय किठौर नंबर-1 माछरा एवं शकील अहमद अंसारी प्राथमिक विद्यालय सेतकुआं खरखौदा को सम्मानित किया। विद्यालय में ग्राम प्रधान के द्वारा अत्यंत सहयोग दिया गया जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया।
मॉडल विद्यालय के रूप में नामित किया
प्राथमिक विद्यालय सेतकुआं को उसकी शैक्षिक गुणवत्ता स्वरूप जिलाधिकारी द्वारा मॉडल विद्यालय के रूप में नामित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा बच्चों से स्वस्थ वार्तालाप किया गया। साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता से प्रभावित होकर बच्चों को शाबाशी दी और उन्हें पुरुस्कृत भी किया। बीडीओ सत्येंद्र कुमार द्वारा विकासखंड की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया गया एवं अधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में इसी प्रकार से विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने का संभव प्रयास किया जाएगा। मंच का संचालन नीलम पंकज एस आर जी मेरठ ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, डीएफओ वंदना फोगाट, बीएसए आशा चौधरी, बीडीओ बृजेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य विभाग एमओआईसी से प्रफुल्ल वर्मा एवं डॉक्टर अनिल शर्मा, बेसिक शिक्षा विभाग से एआरपी सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0