रांची-वाराणसी वंदे भारत को हजारीबाग रोड पर मिला नया ठहराव, धनबाद-गोरखपुर स्पेशल 30 मार्च तक विस्तारित

Feb 28, 2026 - 09:30
 158  7.2k
रांची-वाराणसी वंदे भारत को हजारीबाग रोड पर मिला नया ठहराव, धनबाद-गोरखपुर स्पेशल 30 मार्च तक विस्तारित

धनबाद रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को हजारीबाग रोड स्टेशन पर आधिकारिक ठहराव की तिथि जारी कर दी गई है। साथ ही होली के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों और अतिरिक्त कोच को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है।

हजारीबाग रोड स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव

जारी सूचना के अनुसार, 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 8:12 से 8:14 बजे तक हजारीबाग रोड स्टेशन पर रुकेगी। वहीं, 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस रात 8:17 से 8:19 बजे तक यहां ठहराव करेगी। इस नए स्टॉपेज से हजारीबाग और आसपास के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

रांची-आनंदविहार और पटना-विशाखापट्टनम के बीच होली स्पेशल ट्रेन

होली को देखते हुए रेलवे ने हटिया-आनंदविहार स्पेशल चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 28 फरवरी और 7 मार्च (शनिवार) को हटिया से आनंदविहार के लिए चलेगी, जबकि आनंदविहार-हटिया स्पेशल 1 और 8 मार्च को संचालित होगी।

इसके अलावा विशाखापट्टनम-पटना स्पेशल 1 और 8 मार्च को तथा पटना-विशाखापट्टनम स्पेशल 2 और 9 मार्च को चलेगी। गया स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के कारण इन ट्रेनों को कोडरमा, तिलैया, राजगीर और नालंदा होकर चलाया जाएगा।

धनबाद-गोरखपुर स्पेशल 30 मार्च तक हर सोमवार

होली के मौके पर चलाई जा रही धनबाद-गोरखपुर स्पेशल के फेरे में विस्तार कर दिया गया है। 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल और 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल अब 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होंगी। इससे पूर्व यह ट्रेन 9 मार्च तक ही प्रस्तावित थी।

बिहार जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

होली के दौरान बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए 28 फरवरी से 6 मार्च तक कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। 18603 रांची-भागलपुर-गोड्डा एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच, 18619 रांची-दुमका-गोड्डा एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच, 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच तथा 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त चेयर कार जोड़ा जाएगा।

रेलवे के इन फैसलों से होली के दौरान यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और झारखंड-बिहार रूट पर यात्रा सुगम होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0