रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ में पुलिस ने की अवैध भांग की खेती नष्ट, नशामुक्त देवभूमि अभियान को मिला बल
नशा मुक्त देवभूमि मिशन को सार्थक करने हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से तहसील ऊखीमठ क्षेत्रान्तर्गत के गांवों में अवैध भांग की खेती की गयी नष्ट।
नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की के विक्रय व तस्करी पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
गत दिवस जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस, जिला प्रशासन व वन विभाग के स्तर से पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के नेतृत्व में ग्राम बक्सीर व रोसियाड़ा तोक के आसपास के क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट किये जाने हेतु अभियान चलाया गया। इस हेतु पुलिस प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीमों के द्वारा करीब 5 एकड़ भूमि में अवैध भांग की खेती का विनष्टीकरण किया गया है। जनपद पुलिस के स्तर से इस वर्ष एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 06 अभियोग पंजीकृत कर अवैध चरस व स्मैक की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं पुलिस के स्तर से स्कूलों, कॉलेजों व आम जनमानस के बीच जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें तथा नशा मुक्ति अभियान में जिला पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
The post रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ में पुलिस ने की अवैध भांग की खेती नष्ट, नशामुक्त देवभूमि अभियान को मिला बल appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बदरी केदार यात्रा मार्ग पर नई सौगात, गढ़ दर्शन रिजॉर्ट ...
Asarkari Reporter Oct 30, 2026 137 501.8k
उत्तराखंड की यह औषधि कैंसर के उपचार में कारगर; लखनऊ विश...
Asarkari Reporter Nov 17, 2026 161 231.1k
कैंची धाम के पास भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी...
Asarkari Reporter Nov 12, 2026 109 447.9k
‘चक्रव्यूह’ में फंसे कांग्रेस लीडर हरक सिंह रावत! मुकदम...
Asarkari Reporter Nov 11, 2026 116 501.8k
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ आ...
Asarkari Reporter Nov 18, 2026 125 187.6k
-
Seema AroraSamajhna zaroori hai is point ko.1 year agoReplyLike (97) -
Payal ChopraHow can we leverage this information for personal or community benefit?1 year agoReplyLike (148) -
Megha JoshiIsmein kaafi potential hai!1 year agoReplyLike (133) -
Manju AhujaThis could lead to more research and development in this area.1 year agoReplyLike (149) -
Charu TripathiOpen data initiatives can further enhance transparency.1 year agoReplyLike (129) -
Deepika IyerCoordination between different departments/agencies will be key.1 year agoReplyLike (134)