नंदादेवी राजजात के आयोजन को लेकर कुलसारी काली मंदिर में हुई बैठक में बढा विवाद
Chamoli: नंदादेवी राजजात के आयोजन को लेकर कुलसारी काली मंदिर के प्रांगण में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे तीनो विकासखंडों के जनप्रतिनिधियों , बधाण पट्टी चौदह सयानो ,कुरुड़ के गौड़ पुजारियों समेत धार्मिक आस्था से जुड़े लोगों ने राजजात के आयोजन को लेकर अपने अपने विचार रखे।
बैठक में राजजात के आयोजन को 2027 में कराने को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी रही ,जहां एक ओर चौदह सयानो ने नंदादेवी राजजात की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी चमोली के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सरकार स्वयं 2026 में राजजात कराने की स्थिति में नहीं है लिहाजा निर्जन पड़ावों में जिस राहत रास्तो की बदहाल स्थिति है उसे देखते हुए राजजात 2027 में ही होनी चाहिए।
चौदह सयानो ने एकमत होकर कहा कि राजजात का इतिहास रहा है कि बारह वर्ष में मनोती की जाती है और 12 वर्षों के बाद ही राजजात का आयोजन होता आया है। इसलिए वे 2027 में ही राजजात के पक्षधर हैं।
वहीं कुरुड़ बड़ीजात समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि कुरुड़ में हुई महापंचायत के बाद भगवती के पश्वा को अवतरित किया गया और अवतरण के बाद बड़ीजात के आयोजन को 2026 में ही कराए जाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस बीच कोई विषम परिस्थिति निकल कर आती है तभी 2026 में बड़ीजात के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा अन्यथा महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार 2026 में ही बड़ीजात का आयोजन किया जाएगा।
The post नंदादेवी राजजात के आयोजन को लेकर कुलसारी काली मंदिर में हुई बैठक में बढा विवाद appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
केरल में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़, भूस्खलन का कहर, 6...
Asarkari Reporter Sep 21, 2026 139 501.8k
उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव रिजल्ट, कौन जीता, कौन हारा, ए...
Asarkari Reporter Sep 30, 2026 165 339.5k
-
Bhavana ShuklaNeed to assess the personal financial implications.7 months agoReplyLike (115) -
Deepika IyerThis feels like a huge moment.7 months agoReplyLike (166) -
Oindrila MishraBas ab isse sab ko serious lena chahiye.7 months agoReplyLike (109) -
Kajal MehraBahut hi zaroori cheez hai yeh.7 months agoReplyLike (135) -
Shruti ShuklaMaintaining a balanced view is important here.7 months agoReplyLike (120) -
Ananya SharmaIs there a helpline number or contact point for further queries regarding this?7 months agoReplyLike (148)