शेफ केशव की रिहाई के लिए जंतर मंतर पर उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन
रैबार डेस्क: मालवीय नगर होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के 65 वर्षीय शेफ केशव नेगी (केसर नेगी) की रिहाई की मांग के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया।
उत्तराखंड लोक मंच के बैनर तले उत्तराखंड समाज के हजारों लोगों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और एक सुर में आवाज उठाई कि मालवीय नगर अग्निकांड में असल दोषी एजेंसियों और मालिकों पर सख्त कार्रवाई हो। लेकिन बेगुनाह शेफ केशव नेगी को जल्द रिहा किया जाय। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि कुक का काम केवल खाना बनाना होता है, होटल में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी शेफ की नहीं होती।


देवभूमि डायलॉग के संपादक रमेश भट्ट ने भी संबोधित करते कहा कि शेफ केशव नेगी को बलि का बकरा बनाया गया है। पहले ये कहा गया कि घटना के बाद केशव वहां से फरार हो गए जो कि सरासर झूठ है।हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान केशव नेगी एक चैनल के कैमरे में साफ दिखते हैं, उनके चेहरे पर भी और लोगों की तरह चिंता साफ दिखती है। बकायदा उन्होंने चैनल को इंटरव्यू भी दिया है। केशव नेगी ने पूछताछ में पुलिस का पूरा सहयोग किया है। लिहाजा सिस्टम की खामियों को छुपाने के लिए सारा दोष केशव के सिर मढ़ा जा रहा है जो सरासर गलत है। इसलिए पुलिस को उन्हें तत्काल रिहा करना चाहिए।
The post शेफ केशव की रिहाई के लिए जंतर मंतर पर उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
लालढांग चिल्लरखाल मार्ग से अब गुजर सकेंगे सभी तरह के वा...
Asarkari Reporter Jul 14, 2026 104 501.8k
CM धामी ने किया ShineAvi लर्निंग सेलेबस , ऑटिस्टिक बच्च...
Asarkari Reporter Jul 20, 2026 109 432.9k
गढ़वाल कुमाऊं को जोड़ रही नई एक्सप्रेस ट्रेन, रामनगर-दे...
Asarkari Reporter Jul 19, 2026 114 460.2k
वाट्सएप्प पर किया यूनिवर्सिटी का पेपर लीक, कॉलेज का एसि...
Asarkari Reporter Jul 24, 2026 110 259.7k
NEET Protest: छात्रों के बीच जंतर मंतर पहुंचा उत्तराखंड...
Asarkari Reporter Jul 24, 2026 137 227.1k
-
Kalpana SinghAakhir yeh sach kab samjha jayega?1 month agoReplyLike (168) -
Kavita RaniChalo isse kuch naya seekhne ko mila.1 month agoReplyLike (154) -
Manju AhujaPredicting the exact outcome is difficult, but trends suggest...1 month agoReplyLike (182) -
Shweta SaxenaHow can one stay updated on further developments related to this?1 month agoReplyLike (113) -
Mamta MishraMujhe lagta hai sabko is baat ka dhyan rakhna chahiye.1 month agoReplyLike (95) -
Shilpa ShahTraining and capacity building might be needed for the staff involved.1 month agoReplyLike (96)