सैंट थैरेसा श्रीनगर ने जीती क्रिकेट की ट्राफी
गोपेश्वर (चमोली)। क्राइस्ट अकादमी गोपेश्वर के तत्वाधान में पीटर मेमोरियल क्रिकेट मैच का समापन हो गया है। मैच में सेंट थैरेसा श्रीनगर ने फाइनल मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में चले क्रिकेट मैच के तहत फाइनल मुकाबला सैंट थैरेसा श्रीनगर तथा ज्योति विद्यालय जोशीमठ के बीच खेला गया। इस दौरान 15 ओवर के मैच में सैंट थैरेसा ने ज्योति विद्यालय के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्योति विद्यालय की टीम 8 विकेट खोकर 100 रनों पर उखड गई। इस तरह सैंट थैरेसा ने 34 रनों से फाइलन मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। सैंट थैरेसा श्रीनगर के विवेक असवाल को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। मैन आफ द सिरीज का खिताब भी विवेक असवाल के नाम रहा। अंपायरिंग अमल गडिया व मंयक रावत ने की। स्कोरर की भूमिका में अखिलेश व रोहित शामिल रहे। इस दौरान ज्योति विद्यालय जोशीमठ के फादर जिंटो एंट्रू, सैंट थैरेसा के मैनेजर फादर जानसन, क्राइस्ट के मैनेजर फादर जिजोमान के मानी, प्रधानाचार्य रोजमेरी, सेनीमारिया, नवीन कुंवर, राजभर रावत, रविंकांत कुंवर, यशवंत सिंह, भारतभूषण विजल्वाण, दिव्या सती कैलखुरा, संगीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 501.8k
यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
Asarkari Reporter Sep 10, 2026 159 501.8k
इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए म...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 102 501.8k
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उप...
Asarkari Reporter Sep 23, 2026 155 155.3k
पौड़ी गढ़वाल : उद्यान योजनाओं से छह वर्षों में 30,286 ल...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 114 501.8k
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत स...
Asarkari Reporter Sep 20, 2026 112 317.9k
-
Ritika MehtaThe timeline for implementation seems ambitious/realistic, needs monitoring.11 months agoReplyLike (101) -
Rani VermaMujhe lagta hai sabko yeh padhna chahiye.11 months agoReplyLike (162) -
Mallika KapoorAur logon ko bhi yeh padhna chahiye.11 months agoReplyLike (128) -
Ekta AggarwalThe long-term vision behind this needs to be understood.11 months agoReplyLike (112) -
Navya KhanHow can we leverage this information for personal or community benefit?11 months agoReplyLike (89) -
Navya MehtaThanks for bringing this important matter to light.11 months agoReplyLike (128)