स्नेहा राणा को सीएम धामी ने दी बधाई, वर्ल्ड कप जीतने पर इनाम की राशि का भी किया ऐलान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने स्नेहा राणा की उपलब्धियों और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “ स्नेहा राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियाँ देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर स्नेहा राणा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला ...
Asarkari Reporter Jun 16, 2026 111 501.8k
नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह...
Asarkari Reporter Jun 17, 2026 121 451.4k
चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुवि...
Asarkari Reporter Jun 23, 2026 104 196.8k
NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला : भारत में टेलीग्राम ...
Asarkari Reporter Jun 17, 2026 134 483.2k
अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मार...
Asarkari Reporter Jun 15, 2026 160 501.8k
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्...
Asarkari Reporter Jun 25, 2026 106 142.9k
-
Deepika BasuThis could lead to more research and development in this area.8 months agoReplyLike (95) -
Ekta AggarwalAre there plans for Phase 2 or further expansion?8 months agoReplyLike (135) -
Tanvi SethiBhot interesting cheez hai yeh.8 months agoReplyLike (96) -
Ekta AggarwalNeed campaigns to educate people about this.8 months agoReplyLike (90) -
Kajal MehraIske long-term implications kya ho sakte hain?8 months agoReplyLike (180) -
Shruti ShuklaLog ab kuch seekh rahe hain.8 months agoReplyLike (154)