हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या,गमगीन माहौल में यूटयूबर का अंतिम संस्कार

Aug 27, 2026 - 18:30
 127  501.8k
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या,गमगीन माहौल में यूटयूबर का अंतिम संस्कार

Shamli Crime News: पश्चिम यूपी और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गालियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर सवार होकर आए चार शूटरों ने अंकित बालियान पर गोलिया बरसाई। जिसमें उनको पांच गोलियां लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। शामली जिले में अंकित बालियान की हत्या की गई। अंकित बालियान की हत्या से हरियाणा से लेकर यूपी तक तूफान मच गया। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देर रात किसी तरह से प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आज भारी सुरक्षा के बीच पुलिस की मौजूदगी में अंकित बालियान का दाह संस्कार किया गया।
यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पर विपक्ष ने प्रश्नचिन्ह
यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पर विपक्ष ने प्रश्नचिन्ह लगा दिए। गायक अंकित बालियान सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय थे। अंकित बालियान YouTube चैनल सक्रिय थे। गायक अंकित बालियान अपने वीडियो में गायक और कलाकार के रूप में दिखते थे। अंकित बालियान आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। हरियाणवी संगीत जगत में अंकित बालियान एक प्रसिद्ध नाम था। अंकित बालियान सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग थे। अंकित बालियान YouTube चैनल पर लाखों सदस्य थे।
गायक अंकित बालियान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में उभरता नाम
अंकित बालियान मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। पिछले कई वर्षों से वह सोनीपत और रोहतक में रह रहे थे। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक उभरता नाम था।
अंकित बालियान कर रहे थे नए गानों पर काम
अंकित बालियान नए हरियाणवी गानों पर काम कर रहे थे। अंकित बालियान के गानों को अगले महीने रिलीज करने की तैयारी थी। अंकित बालियान शूटिंग और अन्य तैयारियों में जुटे हुए थे।
हरियाणवी संस्कृति व संगीत से नाता
अंकित बालियान शामली जिले के गांव बंतीखेड़ा के रहने वाले थे। अंकित बालियान को बचपन से संगीत का जुनून था। उनका हरियाणवी संस्कृति और संगीत से गहरा नाता रहा है। अंकित बालियान ने संगीत के जादू व कला के दम पर कम समय में अपनी पहचान बनाई।
मां बोली, मत बोलो, मेरा बेटा सो रहा है
अंकित बालियान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद जाम लगाने के दौरान अंकित की मां बेटे का सिर अपनी गोद में रखकर सड़क पर बैठ गईं। अंकित बालियान की मां रोते हुए कह रही थी मत बोलो, मेरा बेटा सो रहा है। मां की हालत देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों और अंकित के यार-दोस्तों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों का एंकाउंटर करने की मांग की।
कोतवाली के नजदीक हमलावरों ने बरसाई गोलियां
शामली शहर में आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान की हत्या कर दी। अंकित बालियान के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला हुआ। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं।
अंकित बालियान की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। अंकित बालियान की हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। जिम में आई कॉल पर बहस, बाहर निकले तो मार दी गोली
बुधवार की शाम को अंकित अपनी स्कार्पियो से गांव से नाला पटरी आर्यपुरी स्थित जिम गए थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जिम में अंकित को किसी ने फोन किया था। कॉल करने वाले से अंकित की तीखी बहस हुई थी। इसके बाद अंकित बालियान जिम से बाहर निकले और उन पर गोलियां बरसा दी गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0