अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन को सील कर दिया। यह भवन लक्कड़घाट रोड, निर्मल बाग, ब्लॉक-सी में निशांत मालिक द्वारा निर्मित किया जा रहा था। प्राधिकरण को लगातार मिल रही शिकायतों और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एमडीडीए की टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, मनीष डिमरी, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अवैध प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। तिवारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस जारी किया जाता है, उसके बाद भी कार्य नहीं रुकने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें।
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि अवैध निर्माण पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं और नियम विरुद्ध निर्माण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकार...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 117 174.2k
घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के ...
Asarkari Reporter Aug 18, 2026 158 345.8k
सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में दो अहम फै...
Asarkari Reporter Aug 15, 2026 116 458.7k
पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों न...
Asarkari Reporter Aug 23, 2026 118 142.1k
-
Krishna ChopraAre there any related documents or reports that readers can refer to?6 months agoReplyLike (171) -
Gargi DasInformation dissemination channels ko aur strong karne ki zaroorat hai.6 months agoReplyLike (136) -
Yashaswini BasuThank you for the detailed explanation.6 months agoReplyLike (125) -
Divya JoshiIsse sambandhit niyam aur shartein (rules and conditions) kya hain?6 months agoReplyLike (156) -
Tanisha DasPublic trust is built on transparency and timely information.6 months agoReplyLike (135) -
Kiara RaoWe need to weigh the pros and cons carefully.6 months agoReplyLike (142)