उक्रांद ने सीएम से लगाई भालुओं से निजात की गुहार
गोपेश्वर(चमोली)। उत्तराखंड क्रांति दल ने जिले में बढ़ रहे भालुओं के आतंक को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को सीएम से गुहार लगाई है। जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजे गए ज्ञापन में दल के केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती ने कहा है कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसमें विशेषकर भालू और बाघों से ग्रामीण क्षेत्र की जनता सर्वाधिक परेशान हाल है। चमोली जिले में मौजूदा समय में भालुओं ने ग्रामीण क्षेत्र से लेकर नगरीय क्षेत्रों में दहशत फैला रखी है। अपने मवेशियों को चारापत्ति लेने जंगलों में जा रही महिलाएं इससे प्रभावित हो रही है। स्कूली बच्चों को भालू स्कूल परिसर में ही हमला बोल रहे है। इससे अभिभावक भी चिंतित है। ऐसे हाल में भालुओं को मार गिराने के वन विभाग को आदेश दिए जाएं ताकि लोगों को भालुओं और बाघों के आतंक से निजात मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 501.8k
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता स...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 129 501.8k
यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
Asarkari Reporter Sep 10, 2026 159 501.8k
डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 152 454.8k
सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 150 501.8k
-
Megha JoshiWhat are the key takeaways or action points from this update?9 months agoReplyLike (189) -
Deepti PandeyThings seem to be moving in a new direction.9 months agoReplyLike (125) -
Bhavna ThakurWhat role will public-private partnerships play in the future?9 months agoReplyLike (131) -
Ekta AggarwalBaat toh sahi lag rahi hai.9 months agoReplyLike (153) -
Indira DasThis could lead to more research and development in this area.9 months agoReplyLike (181) -
Anjana MenonHow user-friendly is the process for the common person?9 months agoReplyLike (189)