कांवड़ शिविर में मचा हल्ला, पुलिस ने दिखाई ऐसी तत्परता… होने लगी वाह!वाह
Meerut News: हरिद्वार से लेकर दिल्ली तक पूरा एनएच 58 केसरियां रंग से रंगा हुआ है। हरिद्वार से लेकर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम यूपी का करीब एक करोड़ से अधिक कांवड़ियां गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की व्यवस्था बनाने में पुलिस और असंख्य कांवड़ सेवा शिविर जुटे हुए हैं। जिलों का पूरा पुलिस फोर्स इन दिनों कांवड़ मार्ग पर डटा हुआ है।
एडीजी, आईजी और डीआईजी के अलावा एसएसपी भी खुद कांवड़ सेवा में
एडीजी, आईजी और डीआईजी के अलावा एसएसपी भी खुद कांवड़ सेवा में लगे हुए हैं। ऐसे में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में लगे कांवड़ शिविर में उस समय हल्ला मच गया जब कांवड़िये का बैग चोरी हो गया। बैग में मोबाइल फोन और कीमती समान भरा हुआ था। कांवड़ यात्रा के दौरान चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने सतर्कता दिखाई और त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग बरामद कर कांवड़ियां को सौंप दिया। मामला खिर्वा कट स्थित व्यापार शिविर के सामने का है। जहां कांवड़ लेकर जा रहे भोले सोनू राव निवासी जिला पाली, राजस्थान का बैग चोरी हो गया। जिसमें तीन मोबाइल फोन रखे थे। इस पर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी हाईवे एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सरधना बाईपास क्षेत्र से बैग बरामद कर सुरक्षित रूप से कांवड़िये को सुपुर्द कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर कांवड़िये ने मेरठ पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
वरिष्ठ पत्रकार सुनीता एरन को ज्ञानेन्द्र शर्मा स्मृति स...
Asarkari Reporter Jul 24, 2026 122 501.8k
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए मेरठ रेंज में खोले चार ...
Asarkari Reporter Jul 27, 2026 128 463.7k
दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! कल से खुलेंगे लक...
Asarkari Reporter Jul 31, 2026 154 260.5k
देशभर में मानसून मेहरबान, 29 जुलाई तक कई राज्यों में भा...
Asarkari Reporter Jul 26, 2026 137 490.8k
गुरु पूर्णिमा पर संत समाज तक पहुँचा मुख्यमंत्री पुष्कर ...
Asarkari Reporter Jul 30, 2026 102 319.7k
-
Tanisha DasKya yeh sach mein important hai?Just NowReplyLike (153) -
Usha SharmaCitizens have the right to be informed about such decisions.Just NowReplyLike (140) -
Roshni VermaRegular reporting on progress and outcomes enhances accountability.Just NowReplyLike (127) -
Hemlata TiwariThis kind of reporting helps in keeping citizens informed.Just NowReplyLike (189) -
Priya SinghIss update ke peeche ka context thoda aur samjha sakte hain?Just NowReplyLike (169) -
Zoya VermaHow can individuals prepare or adapt to this change/news?Just NowReplyLike (103)