गैरसैंण में कांग्रेस-UKD का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, धरे रहे इंतजाम

Oct 28, 2026 - 00:30
 162  3k
गैरसैंण में कांग्रेस-UKD का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर  विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, धरे रहे इंतजाम

रैबार डेस्क: भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में दोदिवसीय सत्र के पहले दिन सड़क पर कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कें, ध्वस्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध, चंदा चोरी, , अंकिता भंडारी जैसे मुद्दों पर गैरसैंण विधानसभा घेराव किया।

पुलिस प्रशासन ने भराड़ीसैंण विधानसभा से लगभग 30 किलोमीटर दूर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, समेत कई कार्यकर्ता पहाड़ी रास्तों से दिवालीखाल पहुंच गए। जहां पुलिस प्रशासन के साथ उनकी तीखी झड़प हुई। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

May be an image of text
May be an image of one or more people, crowd and text

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार पर जनता से किए गए वादों को पूरा करने, प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों, सामाजिक सुरक्षा और लोकतांत्रिक जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल हैं। गैरसैंण उत्तराखंड की जनभावनाओं और राज्य आंदोलन के सपनों का प्रतीक है। ऐसे में विधानसभा सत्र के दौरान जनता के वास्तविक मुद्दों पर सार्थक चर्चा और सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के सवालों को मजबूती से उठाती रहेगी तथा अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय सहित प्रदेश के सभी ज्वलंत मुद्दों पर जवाबदेही की मांग जारी रखेगी।

यूकेडी का प्रदर्शन

उधर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी भराड़ीसैंण पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन जगह  बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोका गया। यूकेडी ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर विरोध जताया तो उन्हें तितर बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग के साथ पानी की बौछार भी की। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड में फंसने से एक उक्रांद कार्यकर्ता के गम्भीर रूप से घायल हो गया।

May be an image of crowd and text
May be an image of one or more people, crowd and text

उक्रांद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को छकाते हुए दोपहर तीन बजे तक विधानसभा परिसर के आस पास तक पहुंच गए थे। इस हंगामे और भारी पुलिस पहरे के कारण गैरसैंण-मेहलचौरी मार्ग पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

The post गैरसैंण में कांग्रेस-UKD का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी, धरे रहे इंतजाम appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0