चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
डोईवाला: देहरादून रोड पर मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जौलीग्रांट से देहरादून जा रहे युवक की चलती कार में मणिमाई मंदिर से 200 मीटर आगे अचानक आग लग गई. चालक की सूझबूझ से जान बच गई, वरना हादसा भयावह हो सकता था.
मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे हिमांशु जोशी पुत्र नरेश चंद्र जोशी, निवासी डालनवाला, देहरादून अपनी कार से जौलीग्रांट से घर लौट रहे थे. जैसे ही कार मणिमाई मंदिर से लगभग 200 मीटर आगे देहरादून रोड पर पहुंची, अचानक कार के अगले हिस्से से धुआं और लपटें उठने लगीं. कार में उस समय हिमांशु अकेले थे. उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए कार रोकी और कूदकर बाहर निकल आए. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा.
घटना की सूचना शाम 7:34 बजे पुलिस को मिली. सूचना पर हेड कांस्टेबल दिनेश रावत एवं हेड कांस्टेबल जसपाल पंवार तत्काल मौके के लिए रवाना हुए और महज 11 मिनट में शाम 7:45 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए. सूचना पर दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था.
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. हिमांशु जोशी सुरक्षित हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गर्मी और बारिश के मौसम में गाड़ी की नियमित सर्विस कराएं और कार में फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें.
The post चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा राजभाषा हिंदी का...
Asarkari Reporter Sep 17, 2026 166 122.6k
ईएसजी, क्लाइमेट एक्शन और नेट जीरो में रिलायंस जियो का ड...
Asarkari Reporter Sep 13, 2026 111 292.2k
-
Ishita KumarSpreading awareness about this is the need of the hour.1 month agoReplyLike (122) -
Chitra SaxenaWhat aspects haven't been covered yet?1 month agoReplyLike (123) -
Grishma KapoorThis highlights the importance of reliable news sources.1 month agoReplyLike (174) -
Deepika ChopraInnovation will play a key role in the next steps.1 month agoReplyLike (189) -
Himani BhardwajYeh kaafi impactful lagta hai.1 month agoReplyLike (124) -
Deepti PandeyThe significance of this update cannot be understated.1 month agoReplyLike (134)