डीएवी में सिंगर मासूम शर्मा की गालियों पर बिफरे Ex CM तीरथ, कहा फूहड़ गायक पर पैसा क्यों लुटाया?

Apr 13, 2026 - 18:30
 137  5.9k
डीएवी में सिंगर मासूम शर्मा की गालियों पर बिफरे Ex CM तीरथ, कहा फूहड़ गायक पर पैसा क्यों लुटाया?

रैबार डेस्क:  डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के कार्यक्रम पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मासूम शर्मा ने भरे मंच से गालियों और अपशब्दों का प्रयोग किया था, जिसका चौतरफा विरोध हो रहा है। मासूम शर्मा के खिलाफ देहरादून में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। अब पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी मासूम शर्मा की हरकत संस्कृति पर आघात करने वाला करार दिया है।

पूर्व सीएम तीरथ ने फेसबुक पर लिखा है, DAV PG College देहरादून में आयोजित छात्र संघ समारोह में एक गायक द्वारा खुले आम मंच से गालियां देना अभद्र भाषा का प्रयोग एवं गोलियां चलाने की बात करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे देवभूमि की संस्कृति पर आघात पहुंचा है। जिनके द्वारा भी ऐसे कलाकार को बुलाया गया, वह पूर्ण रूप से गलत है और यह कहीं न कहीं पैसों की लूट है। शिक्षण संस्थानों का मंच इस प्रकार की फूहड़ता के लिए नहीं होना चाहिए।

इससे बेहतर होता कि विभिन्न महाविद्यालयों से छात्रों को बुलाकर प्रतियोगिताएं कराई जातीं, जिससे उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती। स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाता तो छात्रों के भीतर अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान और जुड़ाव और मजबूत होता। इससे पहले भी छात्र संघ समारोह आयोजित हुए हैं, लेकिन इस प्रकार की फूहड़ता कभी देखने को नहीं मिली। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

बता दें कि 11 अप्रैल को डीएवी कॉलेज में छात्रसंघ का कार्यक्रम हुआ था जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मासूम शर्मा भरे मंच से माँ-बहन की गालियाँ देते नजर आ रहा है। मासूम ने आरोप लगाया कि वो होटल में ठहरे थे, वहां एक गुंडा उनोक मारने के लिए आया था। इसके बाद मासूम ने गालियां देते हुए कहा कि मैं डरता नहीं हूं। जिस वक्त मासूम भरे मंच से अभद्र शब्दों का प्रयोग कर रहा था, विधायक उमेश शर्मा भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन मासूम को रोकने की किसी ने कोशिश नहीं की। उमेश कुमार मासूम शर्मा को उकसाते हुए कहते हैं जहां हम खड़े हैं, सरकार से बड़े हैं।

इस पर चौतरफा आलोचन के बाद मासूम शर्मा ने माफी का वीडियो जारी किया, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा। देहरादून के डालनवाला थाने में छात्र प्रांजल नौनी ने मासूम शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

The post डीएवी में सिंगर मासूम शर्मा की गालियों पर बिफरे Ex CM तीरथ, कहा फूहड़ गायक पर पैसा क्यों लुटाया? appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0