तमक नाले पर वैकल्पिक व्यवस्था, आवाजाही शुरू
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले को चीन सीमा से जोड़ने वाला तमक नाले शनिवार को हुई भारी बारिश के बह गया था। सोमवार को बीआरओ की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए आवाजाही के लिए हाइवे को खोल दिया है।
सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल शनिवार की रात भारी वर्षा के होने से तमक नाले में उफान आने के कारण बह गया था। पुल के बह जाने से लगभग 14 गांव तमक, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, मेहरागांव,
फर्किया गांव, बांपा गांव, गामशाली और नीती का जिले के अन्य स्थानों से संपर्क कट गया था। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीआरओ की ओर से अथक प्रयास के बाद सोमवार को बहे हुए पुल के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए वाहनों और आम लोगों के लिए मार्ग को खोल दिया है। मार्ग खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
क्षेत्र के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह राणा और लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि पुल के बह जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो थी। सोमवार को बीआरओ की ओर से यहां पर अस्थाई व्यवस्था कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्...
Asarkari Reporter Jun 25, 2026 106 149.7k
अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मार...
Asarkari Reporter Jun 15, 2026 160 501.8k
धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्ताव...
Asarkari Reporter Jun 19, 2026 153 404.7k
नीट-यूजी परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह...
Asarkari Reporter Jun 17, 2026 121 458.2k
-
Ira RoyWe need robust frameworks to ensure accountability.10 months agoReplyLike (119) -
Divya JoshiThis sets a standard for future administrative actions.10 months agoReplyLike (119) -
Surbhi ChawlaLooking forward to more such informative posts.10 months agoReplyLike (144) -
Pallavi GhoshAakhir kaise possible hai yeh?10 months agoReplyLike (168) -
Sushma VermaWhat precautions should individuals take in light of this alert/news?10 months agoReplyLike (92) -
Megha JoshiMujhe lagta hai sabko yeh padhna chahiye.10 months agoReplyLike (131)