दर्दनाक सड़क हादसा: बरात लौटते समय जीप खाई में गिरी, 5 की मौत, 5 घायल
पिथौरागढ़ : जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में शेरा घाट के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चंपावत के पाटी से बरात लेकर लौट रही एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला समेत पांच बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की अभी तक आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सभी मृतक और घायल बरात में शामिल लोग बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।
घायलों में से चार को प्राथमिक उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 501.8k
कोयला खदानों को देख विकास की एक और तस्वीर से रूबरू हुआ ...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 124 436.3k
पौड़ी गढ़वाल : उद्यान योजनाओं से छह वर्षों में 30,286 ल...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 114 501.8k
सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 150 501.8k
-
Ojasvi SinghThis is a significant development worth following closely.10 months agoReplyLike (185) -
Deepika ChopraThe clarity in reporting is commendable.10 months agoReplyLike (163) -
Sunita SharmaWhat checks and balances are in place for this process?10 months agoReplyLike (126) -
Anjana MenonThis is really shocking news.10 months agoReplyLike (141) -
Jahnavi BhattBahut confusion hai yaar.10 months agoReplyLike (161) -
Ojasvi MishraSomething feels off about this.10 months agoReplyLike (112)