देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे,कानून से ऊपर कोई नहीं : सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों पर नमाज़ पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से बाधित करने की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आस्था का सम्मान सभी को है, लेकिन कानून और व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं हो सकता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य का वातावरण शांत, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं, उन्हें अवरोध या प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि नमाज़ मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित स्थानों पर ही पढ़ी जानी चाहिए। सार्वजनिक मार्गों को बाधित कर लोगों को परेशानी में डालना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए सड़क पर नमाज़ का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है।
मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों को बंधक बनाकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी तथा राज्य में कानून का राज सर्वोपरि रहेगा।
The post देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे,कानून से ऊपर कोई नहीं : सीएम धामी appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पीएम मोदी के 12 साल पूरे, सीएम धामी ने गिनाईं विकास और ...
Asarkari Reporter Jun 10, 2026 155 501.8k
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एव...
Asarkari Reporter Jun 23, 2026 167 501.8k
CM धामी ने किया कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ, पौड़ी को द...
Asarkari Reporter Jun 16, 2026 110 501.8k
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का किया निरीक...
Asarkari Reporter Jun 14, 2026 122 501.8k
-
Manisha RastogiBig change on the way!1 month agoReplyLike (150) -
Nishita NandaKaash sab log yeh samajhte.1 month agoReplyLike (116) -
Shweta SaxenaThis feels like a huge moment.1 month agoReplyLike (102) -
Navya AgarwalWhy is this not viral yet?1 month agoReplyLike (145) -
Bhavana ShuklaLet's use this information to plan better for the future.1 month agoReplyLike (152) -
Navya MehtaJaldi se aur updates chahiye!1 month agoReplyLike (157)