पश्चिम बंगाल में कांग्रेस गठबंधन करेगी या नहीं? राहुल-खरगे के साथ बैठक में लिया गया ये फैसला
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बड़ी बैठक हुई. इसमें राहुल गांधी समेत कई नेता शामिल हुए. करीब 2 घंटे चली इस मीटिंग में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. 5 फरवरी 2026 को मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर हुई मीटिंग में राहुल गांधी, बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष शुभांकर सरकार और प्रभारी महासचिव गुलाम मोहम्मद मीर सहित बड़े नेता मौजूद रहे. इस बैठक में फैसला लिया गया कि बंगाल में कांग्रेस 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.
2016 और 2021 के चुनाव में कांग्रेस ने लेफ्ट की पार्टियों के साथ गठबंधन किया था, लेकिन इस बार कांग्रेस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. कांग्रेस के हालिया फैसले से लगता है कि पार्टी गठबंधन करने के मूड में नहीं है. इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि 2011 की तरह कांग्रेस TMC के साथ गठबंधन करेगी. लेकिन अधीर रंजन चौधरी ने साफ कर दिया है कि आलाकमान का फैसला सोच समझकर लिया गया है, हम सब इस फैसले के साथ हैं.
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. ममता ने कहा था, ‘बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) अकेले चुनाव लड़ती है. बाकी सभी पार्टियां TMC के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं. उन्हें लड़ने दो. इससे कुछ नहीं होता है.’
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: राजसी अंदाज में विदा ह...
Asarkari Reporter Jun 13, 2026 107 334.8k
साईबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढाने के लिए पीवीवीएनएल...
Asarkari Reporter Jun 13, 2026 126 367.6k
‘मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है’, अकाल तख्त के फैसल...
Asarkari Reporter Jun 17, 2026 128 196.9k
‘मुझे सैल्यूट करो, मैं IPS हूं!’ 40 रुपये के बन ने खोल ...
Asarkari Reporter Jun 17, 2026 103 165.1k
-
Deepti PandeyAakhir kab tak aisa chalta rahega?4 months agoReplyLike (176) -
Charu TripathiIs there a system for tracking the status or progress?4 months agoReplyLike (187) -
Pranita ChauhanThis could be the beginning of a larger trend.4 months agoReplyLike (178) -
Miraya BansalKoi specific criteria ya eligibility hai jise dhyaan mein rakhna hai?4 months agoReplyLike (97) -
Diya GuptaThe situation is still evolving.4 months agoReplyLike (109) -
Riya SharmaGood to see such stories!4 months agoReplyLike (105)