पिथौरागढ़: भारी भूस्खलन से NHPC के पावर हाउस का मुहाना बंद, सभी कार्मिक सुरक्षित

Sep 1, 2025 - 00:30
 115  501.8k
पिथौरागढ़: भारी भूस्खलन से NHPC के पावर हाउस का मुहाना बंद, सभी कार्मिक सुरक्षित

रैबार डेस्क: धारचूला में रविवार को सिल्क्यारा जैसा हादसा हो गया। ऐलागाड़ स्थित भूमिगत एनएचपीसी पावर हाउस की टनल के मुहाने पर भीषण भूस्खलन से बड़ा खतरा पैदा हो गया। रेस्क्यू एजेंसियां मलबा हटाने के साथ NHPC प्रोजेक्ट में फंसे कार्मिकों श्रमिकों को निकालने में लगी हैं। अब तक 8 श्रमिकों को निकाला गया है जबकि 11 अन्य प्रोजेक्ट में सुरक्षित हैं।

NHPC के पावर हाउस को जाने वाली सुरंग के मुहाने पर अचानक गिरे मलबे और भारी पत्थरों से सुरंग का रास्ता अवरुद्ध हो गया, जिसमें अंदर काम कर रहे 19 कार्मिक फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया

राहत की बात यह है कि अब तक 8 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाकी 11 कार्मिक भी सुरक्षित हैं और प्रशासन उनसे लगातार संपर्क बनाए हुए है। सुरंग में आपातकालीन किचन और भोजन की व्यवस्था पहले से उपलब्ध होने के कारण स्थिति नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने
बताया कि सुरंग के मुहाने से मलबा पूरी तरह हटा लिया गया है और इमरजेंसी शाफ्ट को लगातार साफ किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने स्पष्ट किया कि धौलीगंगा पावर स्टेशन को कोई बड़ी क्षति नहीं पहुंची है।

अब तक सुरक्षित निकाले गए कार्मिक:
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ

  1. चंदर सोनल
    डीजी ऑपरेटर
  2. शंकर सिंह
    सब-स्टेशन स्टाफ
  3. पूरन बिष्ट।
    मेंटेनेंस स्टाफ
  4. नवीन कुमार।
    मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
  5. प्रेम दुग्ताल
  6. धन राज बहादुर
  7. गगन सिंह धामी
    सिविल
  8. पीसी वर्मा।

टनल के अंदर सुरक्षित स्टाफ, जिनसे लगातार संपर्क हो रहा है
ऑपरेशन स्टाफ

  1. ललित मोहन बिष्ट।
  2. सूरज गुरुरानी।
  3. विष्णु गुप्ता।
    ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
  4. जितेंद्र सोनल
  5. प्रकाश दुग्ताल
  6. कमलेश धामी
  7. सुनील धामी
    मेंटेनेंस स्टाफ
  8. जी. ऑगस्टीन बाबू।
  9. अपूर्वा राय।
    मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
  10. इंदर गुनजियाल
    कैंटीन स्टाफ
  11. बिशन धामी

The post पिथौरागढ़: भारी भूस्खलन से NHPC के पावर हाउस का मुहाना बंद, सभी कार्मिक सुरक्षित appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0