पौड़ी: खांड्यूसैंण में 7 साल की बच्ची को सड़क से उठा ले गया गुलदार, शव बरामद
रैबार डेस्क: पौड़ी जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में गुलदार का आतंक थमनेका नाम नही ले रहा है। पौड़ीसे सटे ओजली गांव में मंगलावर शाम को गुलदार ने 7 साल की बच्ची को निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार के आतंक की लगातार बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम रवाना हो गई है।
जानकारी के मुताबिक ओजली गांव की बालिका शाम के समय खांड्यूसैंण से घर लौट रही थी, इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपट्टा मारा और घसीटते हुए ले गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद बालिका का शव बरामद हुआ।
इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ का माहौल है।
The post पौड़ी: खांड्यूसैंण में 7 साल की बच्ची को सड़क से उठा ले गया गुलदार, शव बरामद appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
रात में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे अफसर, रात्रि...
Asarkari Reporter Oct 22, 2026 104 501.8k
CM धामी ने परेड ग्राउंड में विजयादशमी पर्व पर की शिरकत,...
Asarkari Reporter Oct 21, 2026 137 501.8k
-
Sonal BhattIs tarah ke updates se sarkari kaamkaaj mein accountability badhti hai.Just NowReplyLike (118) -
Mitali GhoshYeh kab tak chalta rahega?Just NowReplyLike (163) -
Krishna ChopraLooking forward to more such informative posts.Just NowReplyLike (179) -
Amruta BhattFuture policy adjustments might be needed based on feedback.Just NowReplyLike (109) -
Kirti NarayanPuri details ka intezaar hai.Just NowReplyLike (168) -
Deepika IyerPositive change ki shuruaat lagti hai.Just NowReplyLike (154)