बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन, कैमरा ले जाने पर रहेगा बैन, गढ़वाल आयुक्त ने जारी किए निर्देश
रैबार डेस्क: साल 2026 में अगर आप बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। बदरीनाथ धाम में अब सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन और कैमरा नहीं ले जा सकेंगे। गढ़वाल आयुक्त ने इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। धार्मिक स्थलों में रील औऱ वीडियो बनाने पर हुए विवादों के बीच ये फैसला लिया गया है।
दरअसल ऋषिकेश स्थित चार धाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में आगामी चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक की गई। गढ़वाल आयुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए चारधाम यात्रा से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की और उन्हें व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में मुख्य रूप से निर्णय लिया गया कि इस साल से बदरीनाथ धाम में सिंहद्वार से आगे कोई भी मोबाइल और कैमरा नहीं जाएगा। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति इसके लिए क्लॉक रूम बनाएगी जहां मोबाइल फोन और कैमरे जमा किए जाएंगे। केदारनाथ धाम में भी चबूतरे पर कैमरा प्रयोग करने की परमिशन नहीं होगी। इस नियम को सख्ती से लागू कराया जाएगा।
आफको बता दें कि, पिछले वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान मंदिर परिसर में फोटो खींचने को लेकर कई बार विवाद हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच झगड़े की भी खबर आई है, जिनके वीडियो भी सामने आए हैं। इसीलिए प्रशासन ने इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल और कैमरे को बैन कर दिया है।
The post बदरीनाथ में सिंहद्वार से आगे मोबाइल फोन, कैमरा ले जाने पर रहेगा बैन, गढ़वाल आयुक्त ने जारी किए निर्देश appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बहू ने प्राइवेट नौकरी छोड़कर सास के साथ शुरू किया राखी ...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 108 408.8k
अंकिता के हत्यारों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सभी आरोपिय...
Asarkari Reporter Aug 20, 2026 146 495.3k
धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्यमंत्री ...
Asarkari Reporter Aug 15, 2026 157 501.8k
मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, शिकायतों के त्वरित एवं ...
Asarkari Reporter Aug 25, 2026 127 290.4k
-
Rajshree PatilBahut hi factual aur real lagta hai.7 months agoReplyLike (156) -
Esha JoshiAisa kaise ho sakta hai?7 months agoReplyLike (158) -
Alka ChatterjeePositive outlook rakhna zaroori hai.7 months agoReplyLike (172) -
Reema ShahBahut hi zaroori cheez hai yeh.7 months agoReplyLike (149) -
Gauri JoshiKya yeh sach mein important hai?7 months agoReplyLike (163) -
Shilpa ShahLog is topic par kyun baat nahi karte?7 months agoReplyLike (92)