बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में बदला मौसम,मसूरी, धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फ
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को राहत दी है। बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण जनवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा था, लेकिन बारिश और बर्फबारी के बाद पारे में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इससे खेती-किसानी के साथ ही प्रकृति को भी बड़ी राहत मिली है।
चारधाम में हुई बर्फबारी
लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड में मौसम सक्रिय हुआ। तड़के से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं और कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी देखने को मिली। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड लौट आई। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
मसूरी, धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फ
पर्यटन नगरी मसूरी, धनौल्टी और चकराता में इस सर्दी की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फ गिरते ही पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। मसूरी की माल रोड तक बर्फ की फुहारें पड़ीं, हालांकि तेज हवाओं के चलते बर्फ जम नहीं पाई। मानसून की विदाई के करीब चार महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी के साथ हल्का हिमपात हुआ। वहीं धनौल्टी और सुरकंडा देवी क्षेत्र में भी बर्फबारी दर्ज की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
Asarkari Reporter Sep 10, 2026 159 466.2k
डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समी...
Asarkari Reporter Sep 16, 2026 152 206.9k
1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर...
Asarkari Reporter Sep 18, 2026 150 123.1k
हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्...
Asarkari Reporter Sep 11, 2026 159 406.5k
सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 150 346.7k
-
Kumud TripathiAane wale samay mein iska kya scope hai?8 months agoReplyLike (109) -
Lalita GuptaKya aap iske baare mein aur likhenge?8 months agoReplyLike (168) -
Yamini PatelMujhe lagta hai humein isme part lena chahiye.8 months agoReplyLike (138) -
Meenakshi MenonRegular reporting on progress and outcomes enhances accountability.8 months agoReplyLike (113) -
Pooja DesaiKoi specific criteria ya eligibility hai jise dhyaan mein rakhna hai?8 months agoReplyLike (147) -
Ojasvi ThakurHow are grievances related to the process being handled?8 months agoReplyLike (160)