मैजिक ऑटो में सफर कर रही महिला का ज्वेलरी पर्स चोरी, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून: देहरादून के क्लेमेंट टाउन क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला के बैग से ज्वेलरी से भरा पर्स उड़ा लिया गया। घटना उस समय हुई जब पीड़ित महिला क्लेमेंट टाउन की नई बस्ती से सहारनपुर चौक जाने के लिए एक मैजिक ऑटो में सवार हुई थी।
जानकारी के अनुसार, रास्ते में दो संदिग्ध महिलाएं भी उसी ऑटो में चढ़ गईं। इनमें से एक महिला पीछे की सीट पर बैठ गई, जबकि दूसरी महिला पीड़िता के पास बैठने लगी। पीड़ित महिला ने जगह कम होने की बात कहते हुए उसे आगे बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने यह कहकर वहीं बैठने की जिद की कि उसे थोड़ी ही दूर पर उतरना है।
इसी दौरान मौका पाकर आरोपी महिला ने बड़ी ही सफाई से पीड़िता के बैग की चेन खोल दी और उसमें रखा ज्वेलरी से भरा छोटा पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद दोनों संदिग्ध महिलाएं रास्ते में उतर गईं।
थोड़ी देर बाद जब पीड़िता की नजर अपने बैग पर पड़ी तो उसने देखा कि बैग की चेन खुली हुई है। जब उसने बैग की जांच की तो उसमें रखा ज्वेलरी का पर्स गायब मिला। यह देख वह घबरा गई और तुरंत ऑटो से उतरकर आसपास तलाश करने लगी, लेकिन तब तक दोनों आरोपी महिलाएं फरार हो चुकी थीं।
घटना के बाद पीड़िता ने पटेलनगर चौकी में FIR दर्ज करा दी है । पटेल नगर चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर ने शीघ्र जाकर पूरे मामले की जांच की। तथा चोरों को पकड़ने का भी आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
पौड़ी गढ़वाल : उद्यान योजनाओं से छह वर्षों में 30,286 ल...
Asarkari Reporter Sep 14, 2026 114 296.8k
इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए म...
Asarkari Reporter Sep 12, 2026 102 383.6k
बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष के...
Asarkari Reporter Sep 15, 2026 125 237.1k
-
Shweta SaxenaAre there international examples we can learn from?4 months agoReplyLike (93) -
Tanvi SethiIske long-term implications kya ho sakte hain?4 months agoReplyLike (167) -
Sunita SharmaThis news deserves more public attention and discussion.4 months agoReplyLike (104) -
Ekta RastogiJaldi aur updates laayiye.4 months agoReplyLike (101) -
Urmi SenHow will this influence public perception and trust?4 months agoReplyLike (127) -
Naina DesaiRegular audits might be necessary to ensure proper implementation.4 months agoReplyLike (167)