लिव-इन में रह रही पोती कर रही थी दादी को घर से बेदखल, पीड़िता ने DM से लगाई गुहार, अब होगा एक्शन
रैबार डेस्क: देहरादून डीएम डॉ आशीष चौहान ने समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं और शिकायतो को गंभीरता सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसी दौरान डीएम ने महिला सेल को एक ऐसी पोती पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं जो अपनी दादी को घर से निकालना चाहती थी और उसे प्रताड़ित कर रही थी।
दरअसल कोविड-19 महामारी और पारिवारिक त्रासदियों से गुजर चुकीं 75 वर्षीय विधवा माया देवी ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उसके बड़े बेटे की कोविड काल में तथा छोटे बेटे की गत वर्ष मृत्यु हो जाने के बाद वह अपने पुस्तैनी मकान में अकेली रह गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी नातिन गलत संगति और नशे की गिरफ्त में आने के बाद अपने एक मित्र के साथ पुस्तैनी मकान में ‘लिव-इन’ में रह रही है तथा उनका मानसिक एवं घरेलू उत्पीड़न कर उन्हें घर से बेदखल करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा, सम्मानपूर्वक जीवन तथा अपनी गुमराह नातिन को सही मार्ग पर लाने में सहयोग की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रभारी महिला सेल, देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी तरह विधवा भगवान देई ने शिकायत की कि दोनों पुत्रों में संपत्ति का बराबर बंटवारा होने के बावजूद छोटा पुत्र एवं बहु बड़े पुत्र के हिस्से की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में एसडीएम सदर और सीओ रायपुर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कांवली रोड निवासी व्यक्ति ने पुत्र और बहु पर मारपीट गाली गलौज का आरोप लगाया। उन्होंने बड़े पुत्र को अपनी चल व अचल संपत्ति से बेदखल करने की मांग की। इस मामले में जिलाधिकारी ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
The post लिव-इन में रह रही पोती कर रही थी दादी को घर से बेदखल, पीड़िता ने DM से लगाई गुहार, अब होगा एक्शन appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0