सिमकार्ड के माध्यम से फर्जी पता देकर खुलवाते थे बैंक खाता, तीन गिरफ्तार
Meerut Crime News: थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने फर्जी पते व सिमकार्ड के माध्यम से बैंक खाते खुलवाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग खाता खुलवाकर उसको साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। बदले में मोटा कमीशन लेते थे। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
निश्चित कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे
थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने चांद का पुल के पास से तीन युवकों मौ0 राशिद, नौसीब और मौ0 अली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक आसपास के लोगों के फर्जी पते एवं सिमकार्ड का प्रयोग कर बैंक खाते खुलवाते थे तथा उन बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल एवं सिमकार्ड निश्चित कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे।
साइबर ठगी की रकम खातों में मंगाई जाती थी।
देश-विदेश की धनराशि को उक्त खातों में मंगाकर निकाल लिया जाता था
साइबर ठगी से प्राप्त देश-विदेश की धनराशि को उक्त खातों में मंगाकर सुरक्षित रूप से निकाल लिया जाता था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर तीनों के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट पर मु0अ0सं0 467/2026 धारा 61(2)/3(5) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार युवकों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से उनको मेरठ जिला कारावास भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
चमोली टनल हादसा: CM धामी ने संभाली कमान, NDRF-SDRF को म...
Asarkari Reporter Aug 14, 2026 115 447.9k
सड़क हादसों पर सख्त हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, ब्लैक ...
Asarkari Reporter Aug 20, 2026 135 190.2k
MP: धार में दर्दनाक सड़क हादसा, महाकाल दर्शन से लौट रहे...
Asarkari Reporter Aug 10, 2026 167 501.8k
‘वंदे मातरम् पर घिरी कांग्रेस, फजीहत से ध्यान भटकाने के...
Asarkari Reporter Aug 22, 2026 164 104.2k
मेरठ पुलिस लाइन में एसएसपी मेरठ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे ...
Asarkari Reporter Aug 16, 2026 156 361.9k
-
Neetu RathiLooking forward to more such informative posts.1 month agoReplyLike (117) -
Sunita SharmaAakhir kaise possible hai yeh?1 month agoReplyLike (157) -
Ishita KumarPuri details samajh ke hi kuch bolna chahiye.1 month agoReplyLike (93) -
Sarita JainThis motivates me to learn more about the subject.1 month agoReplyLike (189) -
Pallavi GhoshWhat are the potential future risks or challenges?1 month agoReplyLike (114) -
Manisha DesaiYeh dekhna hoga ki yeh mere/hamare liye kaise relevant hai.1 month agoReplyLike (174)