19 IAS अफसरों के तबादले, गढ़वाल आयुक्त बदले गये, सविन बंसल की जगह आशीष चौहान होंगे देहरादून DM

May 24, 2026 - 09:30
 136  5.7k
19 IAS अफसरों के तबादले, गढ़वाल आयुक्त बदले गये, सविन बंसल की जगह आशीष चौहान होंगे देहरादून DM

रैबार डेस्क: शासन ने देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 IAS और 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे समेत देहरादून और बागेश्वर जिलों के डीएम भी बदल दिए गए हैं।

शासन ने गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे को हटाकर उन्हें स्वास्थ्य सचिव बनाया है। उनकी जगह आनंद स्वरूप नए गढ़वाल आयुक्त होंगे। पांडेय को सचिव नागरिक उड्डयन विभाग का पदभार भी सौंपा गया है। स्वास्थ्य सचिव का दायित्व देख रहे सचिन कुर्वे को केंद्र के लिए रिलीव कर दिया गया है। सबसे ज्यादा चर्चा देहरादून के डीएम सविन बंसल को लेकर है। पब्लिक फ्रेंडली कार्यशैली से खास जगह बना चुके बंसल को अब सचिव नियोजन बनाया गया है। उनकी जगह यूकाडा निदेशक आशीष चौहान को देहरादून का नया डीएम बनाया गया है। नगर निगम देहरादून में भी बदलाव करते हुए नगर आयुक्त नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

वरिष्ठ IAS डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सचिव उच्च शिक्षा का जिम्मा सौंपा है। डा रंजीत कुमार सिन्हा से यह जिम्मेदारी वापस ली गई है।

बागेश्वर की डीएम आकांक्षा कोनडे को शिक्षा निदेशालय में डीजी बनाया गया है जबकि IAS अपूर्वा पांडेय को जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी दी गई है।

IAS सोनिका से आयुक्त कर का पदभार वापस लिया गया है। आइएएस मनुज गोयल से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी वापस लेते हुए यह दायित्व संदीप तिवारी को सौंपा गया है। आइएएस संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण का दायित्व सौंपा गया है। प्रतीक जैन को आयुक्त कर बनाया गया है, वहीं प्रवीण कुमार से अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून का जिम्मा वापस लिया गया है।

The post 19 IAS अफसरों के तबादले, गढ़वाल आयुक्त बदले गये, सविन बंसल की जगह आशीष चौहान होंगे देहरादून DM appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0