CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण, 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
रैबार डेस्क: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अल्मोड़ा पहुंचकर करीब 138 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कुल 138.092 करोड़ रू. की योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया गया जिनमें 112.113 करोड़ रू0 का लोकार्पण एवं 25.979 करोड़ रू0 की योजनाओं का शिलान्यास किया।
अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विवि के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास एवं ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था एवं पेयजल योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जनपदवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।
The post CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का लोकार्पण, 9 योजनाओं का किया शिलान्यास appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
बेटे को चुनाव जिताने के लिए मां ने लिया कॉलेज में लिया ...
Asarkari Reporter Sep 30, 2026 153 450.1k
-
Jahnavi BhattLet's wait for official confirmation on all details.4 months agoReplyLike (95) -
Akshara ChopraThis kind of reporting helps in keeping citizens informed.4 months agoReplyLike (132) -
Ankita GhoshWhat checks and balances are in place for this process?4 months agoReplyLike (149) -
Vaishali GuptaMaintaining a balanced view is important here.4 months agoReplyLike (153) -
Ira RoyLog ab serious ho rahe hain.4 months agoReplyLike (117) -
Lalita GuptaThis sets a standard for future administrative actions.4 months agoReplyLike (190)