Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं
सीएम धामी ने सभी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एआई, साइबर सुरक्षा, डाटा सेंटर के क्षेत्र उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं।
देश-दुनिया की शीर्ष एआई और साइबर सुरक्षा क्षेत्र की कंपनियों के लिए सरकार ने रेड कार्पेट बिछा दिया है। पहली बार हुई डिजिटल इंडिया समिट में 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ जुटे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने उनके साथ अलग-अलग बैठक की।
बृहस्पतिवार को सुबह आवास में सीएम धामी ने सभी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एआई, साइबर सुरक्षा, डाटा सेंटर के क्षेत्र उत्तराखंड में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी सीईओ से अपील की कि वे चारधाम यात्रा पर जाएं। उत्तराखंड में घूमें। उस हिसाब से यहां निवेश की योजना बनाएं। सरकार उन्हें पूरा सहयोग करने को तैयार है।
इसके बाद राजपुर रोड स्थित निजी होटल में सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से आयोजित इंडिया डिजिटल इंपावरमेंट मीट एंड अवॉर्ड का शुभारंभ आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया हर नागरिक को सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग से बैठक भी की। इसमें कंपनियों ने अपनी जरूरतें बताईं। मंत्री बत्रा ने भी कहा कि सरकार पूरी मदद को तैयार है। प्रदेश की जरूरतों के हिसाब से वह अपनी योजना बनाएं। कार्यक्रम में सचिव आईटी नितेश झा ने कहा कि एआई लोगों को हटाने के लिए नहीं है।
सीईआरटी उत्तराखंड की वेबसाइट लांच
समिट में मंत्री प्रदीप बत्रा ने कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम-उत्तराखंड की वेबसाइट का लोकार्पण किया। सीईआरटी की यह टीम डीजीएम आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश के पूरे आईटी सिस्टम को साइबर सुरक्षा के प्रति अलर्ट करने के साथ ही सुरक्षा कवच भी उपलब्ध करा रही है।
ट्रिपल आईटी हैदराबाद के साथ एमओयू
ट्रिपल आईटी हैदराबाद के साथ आईटीडीए ने एमओयू साइन किया। इसके तहत ट्रिपल आईटी के निदेशक डॉ. संदीप शुक्ला व आईटीडीए निदेशक आलोक पांडे ने हस्ताक्षर किए। ट्रिपल आईटी के विशेषज्ञ प्रदेश के पूरे आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का मुआयना करेंगे। शोध करेंगे। कमियां बताएंगे, जिससे उनमें सुधार किया जा सके और साइबर सुरक्षा और मजबूत की जा सके।
The post Dehradun: डिजिटल इंडिया समिट में जुटे 30 से अधिक कंपनियों के सीईओ; एआई व साइबर सिक्योरिटी कंपनियां पहुंचीं appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
TRAI ने यूटिलिटी और कूरियर कॉल के लिए शुरू किए 1601-सीर...
Asarkari Reporter Aug 11, 2026 110 501.8k
न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञ...
Asarkari Reporter Aug 23, 2026 103 363.6k
हल्द्वानी के पत्रकारों में भी नाराजगी, न्यूज पोर्टलों क...
Asarkari Reporter Aug 26, 2026 115 201.9k
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त से शुरू होगा, जा...
Asarkari Reporter Aug 19, 2026 107 492.3k
नेपाल त्रासदी में कोलकाता के 32 लोगों का ग्रुप लापता, अ...
Asarkari Reporter Aug 27, 2026 148 158.4k
-
Ishita KumarInformation dissemination channels ko aur strong karne ki zaroorat hai.4 months agoReplyLike (185) -
Gargi DasMechanisms for redressal of grievances are important.4 months agoReplyLike (180) -
Nishita NandaEducational institutions should also discuss such relevant topics.4 months agoReplyLike (101) -
Anjana MenonThe focus should now be on future-proofing this initiative.4 months agoReplyLike (118) -
Jaya VyasIs baat par bahut debate hone wali hai.4 months agoReplyLike (93) -
Tara ReddyRequesting more such analytical pieces.4 months agoReplyLike (177)