UK News: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या केस में नामजद पटवारी पूजा रानी को अदालत से सशर्त जमानत
लालकुआं तहसील में प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या प्रकरण में पटवारी पूजा रानी को हल्द्वानी अदालत से शर्तों के साथ जमानत मिल गई है।
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश हल्द्वानी सुजीत कुमार की अदालत ने पटवारी पूजा रानी को सशर्त जमानत प्रदान की है। मामला लालकुआं तहसील का है, जहां प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के बाद उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था।
दुम्काबंगर बच्चीधर्मा पोस्ट हल्दूचौड़ निवासी प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी (54) ने 20 सितंबर को तहसील परिसर में जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। वह पार्किंग क्षेत्र में कार के पास अचेत अवस्था में मिले थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एसटीएच से बरेली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट में पटवारी पूजा रानी समेत तहसील के कुछ अन्य लोगों के नाम दर्ज थे और इन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार बताया गया था। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को कोतवाली में रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने पटवारी पूजा रानी पर मुकदमा दर्ज किया था।
पटवारी ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। बुधवार को सुनवाई करते हुए प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी पटवारी की सशर्त जमानत मंजूर कर दी।
The post UK News: प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या केस में नामजद पटवारी पूजा रानी को अदालत से सशर्त जमानत appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
यूरोपीय आयोग के इस फैसले से खत्म होगा Google का एकाधिका...
Asarkari Reporter Jul 17, 2026 164 501.8k
Jeep Meridian 85th Anniversary Edition भारत में हुआ लॉन...
Asarkari Reporter Jul 28, 2026 125 501.8k
Skyroot का Vikram-1 सफलतापूर्वक लॉन्च, बना भारत का पहला...
Asarkari Reporter Jul 18, 2026 163 501.8k
अगस्त 2026 से महंगी हो जाएंगी Maruti Suzuki की कारें, 3...
Asarkari Reporter Jul 22, 2026 162 501.8k
एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsu...
Asarkari Reporter Jul 23, 2026 129 501.8k
-
Deepti PandeyThis could inspire similar initiatives in other domains.11 months agoReplyLike (189) -
Deepti SenPuri prakriya (process) ki spashtata bahut zaroori hai.11 months agoReplyLike (123) -
Yashaswini BasuIs there an assessment available on the projected outcomes?11 months agoReplyLike (166) -
Kirti NarayanSuch developments shape our collective future.11 months agoReplyLike (190) -
Sanjana TiwariA step towards better governance, hopefully.11 months agoReplyLike (178) -
Maya PillaiThanks to asarkari.com for highlighting this.11 months agoReplyLike (117)