यमकेश्वर में यूपी सीएम ने किया इंटर कालेज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण, पैतृक गांव में रात्रि विश्राम करेंगे योगी
रैबार डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सुबह हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद योगी अपने पैतृक क्षेत्र यमकेश्वर पहुंचे जहां शिव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने इंटर कालेज के नवनिर्मित भवन का लोकाप्रण किया। यूपी सीएम योगी रात्रि विश्राम अपने पैतृक गांव पंचूर में करेंगे।
यमकेश्वर इंटर कॉलेज में सीएम योगी ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया। योगी ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि हम बचपन में पैदल ही यमकेश्वर के मेले में आते थे। महादेव के मंदिर पूजा अर्चना करते थे, लेकिन आज यहां पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा है जिससे दर्शन करना सुलभ हो गया है। आज जनता इंटर कॉलेज को नया भवन मिल गया है। हमारे शिक्षा के केंद्र सभ्यता और संस्कृति का भी आधार स्तंभ होते हैं । कार्यक्रम के बाद योगी अपने पैतृक गांव पंचूर के लिए रवाना हुए जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।


इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरिद्वार के भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की समाधि मंदिर के लोकार्पण और विग्रह मूर्ति की स्थापना समारोह में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम धामी भी शामिल हुए।
The post यमकेश्वर में यूपी सीएम ने किया इंटर कालेज के नव निर्मित भवन का लोकार्पण, पैतृक गांव में रात्रि विश्राम करेंगे योगी appeared first on Uttarakhand Raibar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
दशहरे पर हुई केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की घोषणा, 16...
Asarkari Reporter Oct 20, 2026 167 501.8k
सीएम धामी ने दलेर मेहंदी से की फोन पर बात, मिका सिंह बो...
Asarkari Reporter Oct 24, 2026 129 501.8k
रात में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे अफसर, रात्रि...
Asarkari Reporter Oct 22, 2026 104 501.8k
गैरसैंण की ठंड में बढ़ेगा सियासी पारा, सरकार पेश करेगी ...
Asarkari Reporter Oct 26, 2026 156 426.9k
-
Rajshree PatilWhat role will public-private partnerships play in the future?9 months agoReplyLike (190) -
Krishna ChopraUnderstanding the nuances is key.9 months agoReplyLike (103) -
Richa PatelUnderstanding our rights and responsibilities related to this is crucial.9 months agoReplyLike (114) -
Grishma KapoorContinuous monitoring and evaluation will shape its future.9 months agoReplyLike (110) -
Pranita VermaAre there international examples we can learn from?9 months agoReplyLike (116) -
Rani VermaLet's watch how this unfolds in the coming months.9 months agoReplyLike (102)