अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी का औचक निरीक्षण, तीन शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाएं परखी
शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टिहरी और राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बोराडी टिहरी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान तीनों संस्थानों में कोई भी कार्मिक अनुपस्थित नहीं पाया गया। विद्यालय नियम अनुसार संचालित होते पाए गए।
अपर जिला अधिकारी द्वारा कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया गया तथा शिक्षा में अपेक्षित सुधार के संबंध में चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज बोराडी में छात्र संख्या निरंतर गिर रही है। इस संबंध में विद्यालय प्रबंध समिति ,स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा सामुदायिक सहभागिता के साथ छात्र संख्या बढ़ाने तथा विद्यालयों में शिक्षा के गुणवत्ता के स्तर में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
अपर जिलाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित डीएलएड कोर्स का निरीक्षण भी किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों से शिक्षा की गुणवत्ता एवं सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा की आवश्यकता पर विशेष फोकस करते हुए दृष्टिकोण विकसित करने के निर्देश दिए गए.
निरीक्षण के दौरान संस्थान के कला एवं संस्कृति कक्ष, पुस्तकालय आदि का भी निरीक्षण किया गया था ।
इस अवसर पर दीपक रतूड़ी प्रभारी प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
The post अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी का औचक निरीक्षण, तीन शिक्षण संस्थानों की व्यवस्थाएं परखी appeared first on .
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट ...
Asarkari Reporter Sep 26, 2026 117 501.8k
सीएम धामी की अध्यक्षता में SC-ST अत्याचार निवारण अधिनिय...
Asarkari Reporter Sep 22, 2026 111 501.8k
-
Manju AhujaThis could inspire similar initiatives in other domains.3 months agoReplyLike (159) -
Shanaya AgarwalThe way this information is presented is helpful.3 months agoReplyLike (125) -
Bhavana GuptaWhat is the best way to track updates on this matter?3 months agoReplyLike (105) -
Preeti SinhaIs there a pilot phase planned before full rollout?3 months agoReplyLike (186) -
Usha SharmaThe future trajectory depends heavily on effective execution.3 months agoReplyLike (94) -
Pallavi GhoshEffective governance requires clear communication like this.3 months agoReplyLike (92)