ऋषिकेश में बंद दुकान से सैकड़ों कमर्शियल सिलेंडर बरामद, सिलेंडर का वाहन भी जब्त

Mar 18, 2026 - 00:30
 105  7.2k
ऋषिकेश में बंद दुकान से सैकड़ों कमर्शियल सिलेंडर बरामद, सिलेंडर का वाहन भी जब्त

रैबार डेस्क:  खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के बाद एलपीजी गैंस संकट के बीच ऋषिकेश के लक्कड़ घाट क्षेत्र से पूर्ति विभाग और पुलिस ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा है। यहां स्थित एक दुकान में भारी संख्या में व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिले हैं। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि लक्कड़ घाट क्षेत्र में कुछ बंद दुकानों में से गैस की गंध आ रही है। जिस पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दुकानों पर छापा मारा और जैसे ही दुकान का शटर खोला गया उसके अंदर सैकड़ों व्यवसायिक गैस सिलेंडर बरामद हुए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी देखी गई है। पुलिस ने दुकान में रखे सिलेंडरों को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है कि इतने सारे गैस सिलेंडर किसके द्वारा रखे गए हैं। पूर्ति विभाग की ओर से पकड़े गैस सिंलिंडरों को गैस एजेंसी के हवाले कर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा ने चैकिंग अभियान के दौरान बाजार में गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी मिली। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी को जप्त कर लिया गया। पिछले कुछ महीनों में पूर्ति विभाग की ओर से इस क्षेत्र में दो स्थानों पर गैस रिफिलिंग का कारोबार पकड़ा था। मौके पर आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

The post ऋषिकेश में बंद दुकान से सैकड़ों कमर्शियल सिलेंडर बरामद, सिलेंडर का वाहन भी जब्त appeared first on Uttarakhand Raibar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0