छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा
चारधाम यात्रा को लेकर सरकारी विभाग तैयारियों में जुट गए हैं। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का काम छह मार्च से शुरू होगा। अभी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा।
चारधाम यात्रा में पंजीकरण का कार्य छह मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा पंजीकरण का कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने की घोषणा हो चुकी है।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत तौर पर अक्षय तृतीय के दिन खुलते हैं, अक्षय तृतीय 19 अप्रैल को है। हालांकि अभी कपाट खुलने की घोषणा होना बाकी है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सरकारी विभाग भी तैयारियों में जुट गए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसके मद्देनजर बैठक भी हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग के सचिव ने चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया है।
सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का काम छह मार्च से शुरू होगा। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि अभी ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा। यात्रा शुरू होने के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था की जाएगी। आयुक्त पांडेय ने बताया कि पंजीकरण शुल्क का प्रस्ताव भेजा गया था, पर इस पर सहमति नहीं बनी है। कोई भी पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा।
The post छह मार्च से शुरू होगा यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, कोई भी शुल्क नहीं लगाया जाएगा appeared first on Uttarakhand Tak.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
Related Posts
इंश्योरेंस मोड पर संचालित होगी आयुष्मान योजना, गोल्डन क...
Asarkari Reporter Aug 12, 2026 161 501.8k
न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञ...
Asarkari Reporter Aug 23, 2026 103 376.7k
-
Bhavya SinghStandard Operating Procedures (SOPs) should be clearly defined.6 months agoReplyLike (170) -
Kumud TripathiSuch developments shape our collective future.6 months agoReplyLike (122) -
Tara NairKaash sab log aise sochte!6 months agoReplyLike (110) -
Usha SharmaYeh article kaafi sochne par majboor karta hai.6 months agoReplyLike (166) -
Jyoti GuptaKudos to the team for covering this important development.6 months agoReplyLike (159) -
Yashaswini NairThe timeline for implementation seems ambitious/realistic, needs monitoring.6 months agoReplyLike (179)